अंकुरित सलाद – Mixed sprout salad

1722
Mixed Sprout Salad
Mixed Sprout Salad

अंकुरित सलाद – Mixed sprout salad

अंकुरित सलाद बनाने की सामग्री :

  • अंकुरित मूंग -1 1/2 कटोरी
  • अंकुरित राजमा -1 कटोरी
  • अंकुरित काले चने -1 कटोरी
  • खीरा -1 कटा हुआ
  • टमाटर -1 कटा हुआ
  • प्याज़ -1 कटा हुआ
  • हरी मिर्च -2 कटी हुई
  • हरा धनिया -1 बड़ा चम्मच बारीक कटा
  • कच्ची कैरी -1 बहुत बारीक कटी
  • उबला आलू -1 कटा हुआ
  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च -स्वादानुसार
  • चाट मसाला -1 बड़ा चम्मच
  • नींबू का रस -2 चम्मच
  • पुदीने के पत्ते -सजाने के लिए

अंकुरित सलाद बनाने की विधि :

अंकुरित मूंग, अंकुरित राजमा, अंकुरित काले चने को एक बाउल में डालें।
इसमें खीरा, टमाटर, प्याज़, हरी मिर्च, हरा धनिया, कच्ची कैरी, उबला आलू, नमक, लाल मिर्च डालें।
अब इसमें चाट मसाला व नींबू का रस मिलाये।
पुदीने के पत्ते से सजाए।

इसे भी पढ़ेंः    उपमा हेल्थी ब्रेकफास्ट - Upma healthy breakfast
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More