वेज टोस्ट ग्रिल्ड – Grilled vegetable sandwich

2512
grilled vegetable sandwich
grilled vegetable sandwich

वेज  टोस्ट ग्रिल्ड – Grilled vegetable sandwich

वेज  टोस्ट बनाने के लिए सामग्री :

  • सैंडविच ब्रेड – 6 स्लाइस
  • प्याज़ -लम्बाई  में कटे
  • पत्ता गोभी – 1 बड़ी कटोरी (कटी )
  • शिमला मिर्च -1 लम्बाई  में कटी
  • लाल शिमला मिर्च -1 लम्बाई  में कटी
  • अजवाइन – 1/4 चम्मच
  • जीरा- 1/4 चम्मच
  • नमक -स्वादानुसार
  • काली मिर्च -1/2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – १ से 2 चम्मच बारीक कटा
  • तेल -१ छोटा चम्मच

वेज  टोस्ट बनाने की विधि :

एक नॉन स्टिकी पैन में तेल गर्म करे, इसमें अजवाइन और जीरा डालें।

अब इसमें प्याज़ डालकर 1 मिनट चलाए, पत्ता गोभी डालकर चलाए।

अब इसमें दोनों तरह की शिमला मिर्च डालें (चाहें तो थोड़ी सी हरी मिर्च डालें )

इन सब को सोतें करें, हरा धनिया डाल कर मिलाय, और ठंडा कर ले।

अब सैंडविच ब्रेड ले।

एक ब्रेड पर  तैयार मिक्सचर लगाए और दूसरे ब्रेड से ढक दे।

इसी प्रकार अन्य टोस्ट भी तैयार कर ले।  इसे टोस्टर या ग्रिलर में  रखकर क्रिस्प करे।

वेज  टोस्ट ग्रिल्ड हरी चटनी और सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करे।

 

इसे भी पढ़ेंः    दही कबाब - Dahi kabab recipe in hindi
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More