मसाला अरबी Masala Arbee

1161
मसाला अरवी
मसाला अरवी
  • अरबी -500 ग्राम
  • प्याज़ -२ बड़े आकर के (लम्बाई में कटे)
  • टमाटर -3 -4
  • हरी मिर्च -2 बारीक कटी
  • अदरक -1 बड़ा टुकड़ा कद्दुकस किया
  • लहसन -6-7 कलियाँ  बारीक कटी
  • अजवाइन -आधी छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च -आधी  चम्मच
  • हल्दी -आधी चम्मच
  • गर्म मसाला -1/4 चम्मच
  • आयल -२ बड़े चम्मच

विधि :

आधा किलो अरबी को उबाल ले। ठंडा होने पर छील ले।
एक कड़ाही में आयल गर्म करे। इसमें अजवाइन डाले ,लहसन डालकर लाल कर ले।
अब इसमें प्याज़ डाल कर भुने, प्याज़ ट्रास्परेंट होने पर अदरक और हरी  मिर्च  डालकर भुने और इसमें प्यूरे किये टमाटर डाले।
इन सब में नमक।,लाल मिर्च ,हल्दी ,गर्म मसाला डाले एक चम्मच पानी डालकर भुने।
मसाला तब तक भुने जब तक की आयल  कड़ाही न छोड़ दे।अब इसमें उबली अरबी डालकर मिलायेऔर भुने ।
हरे धनिये से सजाये। गर्मागर्म चपाती के साथ सर्व करे।

टिप्स -अरबी उबलते समय  न तो बहुत अधिक गलाये और न ही कच्ची रहे।

 

इसे भी पढ़ेंः    दही भल्ला चाट - Dahi bhalla papdi chaat
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More