दही भल्ला चाट – Dahi bhalla papdi chaat

2818
दही भल्ला चाट - Dahi bhalla papdi chaat
दही भल्ला चाट - Dahi bhalla papdi chaat

दही भल्ला चाट – Dahi bhalla papdi chaat

दही भल्ला चाट बनाने के लिए :

  • उड़द दाल – 1 बड़ी कटोरी (6 घंटे भीगी )
  • दही – 400 ग्राम (फेंटा हुआ)
  • हींग – 1/4 चम्मच
  • इमली – 50- 75 ग्राम(2-3 घंटे भीगी )
  • गुड /चीनी – १०० ग्राम
  • सौंफ – 1 चम्मच
  • नमक – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च – 1/4चम्मच
  • भुना जीरा – 1/2 चम्मच
  • अनार – 2 चम्मच
  • बारीक सेव – 1 चम्मच
  • पापड़ी – 10 -12
  • उबला आलू – 1कटोरी
  • धनिये-पुदीने की चटनी -1 कटोरी
  • हरा धनिया – सजाने के लिए
  • अदरक का लच्छा – सजाने के लिए

दही भल्ला चाट बनाने की विधि :

भीगी उड़द दाल में हींग डालकर मिक्सर में बारीक पीस ले।
इस पीठी को एक खुले बर्तन में निकाल कर 15 मिनट तक एक ही डायरेक्शन में फेंटे।
एक कटोरी में पानी लें और फेंटी पीठी की एक बूँद डाल कर चेक करें यदि तैर कर ऊपर आ जाय तो तैयार है
एक कड़ाही में तेल अच्छा गर्म करें और भल्लों को तल लें।
एक बड़े पतीले में नमक वाले पानी में भल्लों को डालते जाए 1 घंटे तक भीगे रहने दे।

इमली की चटनी के लिए :
भीगी इमली को अच्छे से मथ ले।
अब इमली को मंदी आंच पर उबलना रखे और 5 मिनट बाद चीनी या गुड डालकर और उबालें।
जब चटनी जैसी गाढ़ी हो जाए तो आंच से उतार ले ,नमक, मिर्च और सौंफ मिलाये।
ठंडी होने पर केले के टुकड़े डालें, चटनी तैयार है।

इसे भी पढ़ेंः    स्टफ्ड पनीर कुल्चा - Stuffed paneer kulcha

चाट के लिए :
भीगे भल्लों को हलके हाथ से निचोड़ कर दही में डिप करके प्लेट में रखें।
इसमें आलू, पापड़ी डाले,ऊपर से और दही डाले।
अब इसमें नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च, भुना जीरा डालें।
हरी चटनी और इमली की चटनी डालें।
अनार की दानों ,हरे धनिये अदरक और बारीक सेव से सजाए।
दही भल्ला चाट का आनंद लें।

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More