स्टफ्ड पनीर कुल्चा – Stuffed paneer kulcha

3203
stuffed paneer kulcha
stuffed paneer kulcha

स्टफ्ड पनीर  कुल्चा – Stuffed paneer kulcha

पनीर कुल्चा बनने की सामग्री :

  • कुलचे- 4
  • प्याज़- 3 बारीक कटे
  • शिमला मिर्च -1 बारीक कटी
  • पनीर -150 ग्राम
  • हरी मिर्च -1 बारीक कटी
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च- 2-3 चुटकी (स्वादानुसार)
  • हरा धनिया -बारीक कटा
  • रिफाइन्ड- 1 बड़ा चम्म्च

पनीर कुल्चा बनने की विधि :

एक नॉन स्टिकी पैन में रिफाइन्ड गर्म करें ।
इसमें कटे प्याज डाले, और लकड़ी की स्पून से चलाए ।
साथ ही इस में शिमला मिर्च डालें, और हल्का भूनने दे ।
अब पनीर करब्मल कर के डालें ।
इसमें हरी मिर्च, नमक ,लाल मिर्च डालें और सभी सामग्री को मिलाये ।
अंत में हरा धनिया मिलाये।

अब तवे पर घी लगाए और कुलचे को सेंक लें।
सिके कुल्चे में तैयार स्टफिंग को भरें ।
(कुल्चे में पनीर स्टफिंग भर कर ग्रिल भी कर सकते है)
हरी और लाल चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

इसे भी पढ़ेंः    घेवर बनाने की विध‍ि Ghevar Recipe
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More