पेट की गैस के 12 अचूक उपाए – 12 tips for Gas Trouble

3687
12 tips for gas trouble
12 tips for gas trouble

पेट की गैस के 12 अचूक उपाए – 12 tips for Gas Trouble

यह रोग अधिकतर कब्ज, खाना न पचना (अपच), भोजन का ठीक से चबाकर न खाना, मल तथा मूत्र देर तक रोकना, दूषित भोजन करना, शोक, भय, चिंता, तनाव तथा असंतुलित भोजन करना आदि के कारण से हो जाता है।

  • इस रोग से पीड़ित रोगी को कम से कम दो दिनों तक फलों का रस पीकर उपवास रखना चाहिए। जिसके फलस्वरूप रोगी का यह रोग कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।
  • गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी यह रोग ठीक हो जाता है।
  • अदरक का रस तथा शहद मिलाकर दिन में 3 बार चाटने से रोगी को बहुत अधिक फायदा मिलता है।
  • कुछ दिनों तक लगातार मठ्ठा पीने से भी यह रोग ठीक हो जाता है।
  • रोगी व्यक्ति यदि कुछ दिनों तक फलों तथा सलाद का सेवन करें तथा इसके बाद कुछ दिनों तक अंकुरित अन्न खाएं तो पेट में गैस बनना रुक जाती है।
  • इस रोग से पीड़ित रोगी को चोकर समेत आटे की रोटी खानी चाहिए।
  • रोग से पीड़ित रोगी को केवल 2 समय ही भोजन करने का नियम बनाना चाहिए।
  • रोगी को कभी भी अधिक गर्म या अधिक ठंडी चीजें नहीं खानी चाहिए।
  • सप्ताह में एक बार उपवास अवश्य रखना चाहिए ताकि पाचनतंत्र के कार्य पर भार न पड़े और खाया हुआ भोजन आसानी से पच सके तभी यह रोग ठीक हो सकता है।
  • रोगी व्यक्ति को चाय, चना, तली भुनी चीजें आदि नहीं खानी चाहिए।
  • रोगी व्यक्ति को भोजन करने के बाद वज्रासन करना चाहिए ।
इसे भी पढ़ेंः    कब्ज़ दूर करने के उपाय , Home and Natural Remedies for constipation | how to cure constipation
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More