तीसरी लहर के खतरे को ये 8 फूड कर सकते हैं कम – healthy diet prevention from corona

288
healthy diet prevention from corona
healthy diet prevention from corona

तीसरी लहर के खतरे को ये 8 फूड कर सकते हैं कम, सर्दी में जरूर करें इनका सेवन healthy diet prevention from corona

  1. फिलहाल ये नहीं सोचे कि आप मोटे हो जाएंगे या चर्बी बढ़ जाएगी। घी का सेवन करें, इसका सेवन करने से शरीर गर्म रहता है, इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। रोटी, दाल-चावल में इसका सेवन जरूर करें।
  2. शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से कब्ज और इन्फ्लेमेशन में राहत तो मिलती है साथ ही इम्‍यूनिटी भी मजबूत करता है। इसमें विटामिन-सी इम्‍यूनिटी के लिए अच्‍छा माना जाता है। आप इसे बाफ कर खा सकते हैं।
  3. आंवला इम्‍यूनिटी का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से बीमारियों से दूर रहते हैं। इसमें पोषक तत्वों की कमी नहीं है। इसे किसी भी तरह से खा सकते हैं। फिर चाहे आप मुरब्बा, अचार, मुखवास, चूर्ण, चटनी आदि।
  4. गुड़ का सेवन करें। जी हां, गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, और पोटेशियम होता है जो आपकी इम्‍युनिटी को बूस्ट करता है। आप चाहे तो रोज गुड़ का पानी भी पी सकते हैं। साथ ही खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करें। जो आपकी पाचन क्रिया को मजबूत करेंगा।
  5. खजूर का सेवन करें। इसमें विटामिन, फाइबर, मिनरल प्रचुर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों को कैल्शियम मिलता है और दांतों को फायदा पहुंचता है।
  6. अदरक में ऑक्सीडेटिव और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिससे गले के संक्रमण में आराम मिलता है।साथ ही कैंसर, डाइजेशन, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज में भी आराम मिलता है।
  7. खट्टे फलों का सेवन करें। इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है।
  8. बाजरे का सेवन करें। इसका सेवन करने से इम्‍यून सिस्‍टम बेहतर होता है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन बी होता है जो मांसपेशियों को मजबूत करता है।
इसे भी पढ़ेंः    दही है दूध से ज्यादा पोषक - Yogurt more nutritious than milk
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More