सांभर वड़ा Sambhar Vada

2223
Sambhar Vada
Sambhar Vada

सामग्री :

वड़ा बनाने के लिए:

  • 1 कप उड़द की दाल,
  • 1 टी स्पून बारीक कटी अदरक,
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी,
  • चुटकी भर हींग
  • नमक स्वादानुसार।
  • सांभर पाउडर:
  • 1 टी स्पून साबुत धनिया,
  • 1 टी स्पून उड़द और चने की दाल,
  • आधा टी स्पून मेथी दाना,
  • आधा टी स्पून जीरा,
  • 3 साबुत लाल मिर्च।

सांभर के लिए:

  • 2 कप अरहर की दाल,
  • कटी सब्जियां (घिया, कद्दू,गोभी,छोटा बैगन,टमाटर,बीन्स आदि),
  • 2 टे.स्पून इमली का गूदा,
  • स्वादानुसार नमक

छौंक के लिए:

  • 1 प्याज,
  •  सांभर मसाला
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,
  • २ बड़े चम्मच तेल
  • चुटकी भर हींग,
  • 7-8 करी पत्ते

वड़ा बनाने की विधि :

दाल को 1-2 घंटे भिगोये ओर फिर थोड़ा-सा पानी डालते हुए पीसकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

अदरक, हरी मिर्च और नमक पेस्ट में मिला दें।

एक कड़ाही में तेल गर्म करें।

पेस्ट के गोलाकार वड़े बनाएं बीच में छेद कर दें और सुनहरा होने तक धीमी आंच पर तल लें।

ऐसी तरह सारे बड़े तल ले।

सांभर-

सांभर पाउडर की सभी सामग्री तवे पर डालकर भून लें और ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।

अरहर की दाल में सभी कटी हुई सब्जियां, तैयार किया हुआ सांबर पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर कुकर में 1 सीटी लगा दें।

जब दाल गल जाये तो उसमें इमली का गूदा डालकर 2 मिनट तक उबाल लें।

इसे भी पढ़ेंः    इडली ढोकला Idlee Dhokla

अब एक फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें,

जब तेल गर्म हो जाये तो उसमें चुटकी भर हींग डाले ,प्याज,  करी पत्ते आदि  सामग्री डालकर भून लें और सांभर मसाला डालें।

इसमें उबला सांभर में डाल दें और कुछ देर खुला पकाये।

गर्मागर्म सांभर वड़ों के साथ सर्व करें।

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More