मूंग दाल टिक्की Moong Daal Tikki

1838
moong dal tikki

मूंग दाल टिक्की Moong Daal Tikki

सामग्री 

  • 2  आलू उबला हुआ
  • 2 कप मूंग दाल (भिगोई हुई)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  •  1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  •  1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनियापत्ती
  •  1 छोटा अमचूर पाउडर
  •  1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
  •   1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  •   नमक स्वादानुसार
  •   तेल तलने के लिए

 

बनाने की विधि 

  • मूंग दाल टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले दाल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  • अब  धीमी आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.
  • पानी में पहला उबाल आते ही दाल डालकर इसे 1 से 2 मिनट के लिए उबाल लें.
  • दाल के उबलने के बाद इसे आलू, हरी मिर्च और धनियापत्ती के साथ मिक्सर जार में डालकर महीन पीस लें.
  •  अब सभी सामग्रियों को तैयार पेस्ट के साथ मिक्स कर लें और हथेलियों को चिकना कर इनकी टिक्कियां बना लें.
  •  मीडियम आंच में एक नॉन-स्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल लगाकर गर्म कर लें.
  • तेल के गर्म होते ही पैन पर टिक्कियां रखें और सुनहरा होने तक दोनों साइड से फ्राई कर लें.
  • मूंग दाल टिक्की तैयार है. हरे धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
इसे भी पढ़ेंः    जोधपुरी मिर्ची बड़ा - Jodhpuri Mirch Vada
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More