दांत का कीड़ा और खोखलापन दूर करने के घरेलू उपाय | Fitkari Benefits

8065
Fitkari benefit phitkari uses alum
Fitkari benefit phitkari uses alum

फिटकरी के फायदे – Fitkari benefit phitkari uses alum

फिटकरी को अंग्रेजी में एलम (Alum) कहा जाता है। फिटकरी का स्वाद बहुत ही कसैला और हल्का मीठा होता है। फिटकरी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाये है

टॉन्सिल की समस्या

  • टॉन्सिल की समस्या होने पर एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर फिटकरी, चुटकी भर हल्दी चूर्ण और एक चम्मच नमक डालकर गरारे करें. इससे टॉन्सिल की समस्या में जल्दी आराम मिलता है।

दांतों के दर्द में फायदेमंद

  • फिटकरी एंटीबैक्‍टीरियल और एस्‍ट्रिजेंट तत्‍व होने की वजह से यह दंत रोग को दूर कर सकती है,इसे  माउथवॉश की तरह भी प्रयोग की जा सकती है।
  • फिटकरी और काली मिर्च पीसकर दांतों की जड़ों में मलने से दांतों की दर्द में लाभ होते है।
  • फिटकरी को गर्म पानी में घोलकर प्रतिदिन सुबह-शाम कुछ दिनों तक लगातार कुल्ला करने से दाँतों के कीड़े ख़त्म हो जाते हैं व मुँह की बदबू दूर हो जाती है।
  • 100 ग्राम फिटकरी के चूर्ण में 50 ग्राम सैंधा नमक मिलाकर मंजन बना लें. इस मंजन के प्रतिदिन प्रयोग से दाँतों के दर्द में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ेंः    भाप से जले तो अपनाए जल्दी आराम के उपचार - Steam burn fast relief home remedies

यूरीन इंफेक्शन होने पर फिटकरी से लाभ 

  • यूरीन इंफेक्शन हो जाने पर भी फिटकरी का पानी पीने से बहुत लाभ मिलता है , इससे यूरीन ट्रैक इंफेक्शन में बहुत लाभ मिलता है। यदि फिटकरी के पानी से प्राइवेट पार्ट की प्रतिदिन सफाई की जाये तो इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

दमा रोग में लाभ

  • गर्म तवे पर फुलाई हुई फिटकरी 10 ग्राम और मिश्री 20 ग्राम इन दोनों को महीन पीसकर रख लें. करीब एक ग्राम मात्रा नित्य सवेरे खाने से दमा रोग में लाभ होता है।

कान में फुँसी में लाभ

  • कान में फुँसी अथवा मवाद हो तो फिटकरी के पानी की 2-4 बूँदें कान में डालें काफी आराम मिलेगा।

घाव से खून बहना बंद

  • फिटकरी को चोट या घाव लगने पर इस्‍तमाल करें। फिटकरी का पानी लगाने से घाव से खून बहना बंद हो जाएगा।
  • दाढ़ी बनाने के बाद इसे चेहरे पर रगड़ने से  छिले-कटा चेहरा  ठीक हो जाता  है।

आँखों के रोग में लाभ

  • आँखों के रोग होने पर पानी में फिटकरी गोलकार दिन में 3-4 बार छींटे मारें ,आँखों के रोगों से मुक्ति मिलेगी।

गुप्त अंगों में लाभ

  • गुप्त अंगों में खुजली होने पर गर्म पानी में फिटकरी मिलाकर धोने से लाभ होता है। इसके आलावा नहाने के पानी में घोल कर प्रयोग करने से खुजली और शरीर से बदबू आना बंद होती है।
इसे भी पढ़ेंः    अपान वायु मुद्रा के लाभ Benefits of ApaanVaayu Mudra

चींटियाँ या दीमक नहीं रहेगी

  • जहाँ चींटियाँ या दीमक हो वहाँ सरसों के तेल में फिटकरी मिलकर डाले ,चींटियाँ या दीमक नहीं रहेगी।

 

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More