खिले-खिले चावल बनाने के कुछ टिप्स – Tips for perfect rice cooking

5592
खिले-खिले चावल बनाने के कुछ टिप्स - Tips for perfect rice cooking
खिले-खिले चावल बनाने के कुछ टिप्स - Tips for perfect rice cooking

खिले-खिले चावल बनाने के कुछ टिप्स – Tips for perfect rice cooking

  • चावल पकाते समय पानी के साथ कुछ बूँदे नींबू का रस मिलाने से चावल अधिक खिले , सफ़ेद व स्वादिष्ट बनेंगे।
  • अगर समय हो तो कुकर की बजाय खुले बर्तन या कड़ाही में चावल पकाएं. इससे दाने खिले हुए होंगे।
  • चावल बनाने से पहले 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें ।
  • यदि चावल भिगो कर बनाना चाहें तो जिस पानी में भिगोये है उसी में पकाएँ। ताकि पौष्टिक तत्व बेकार नहीं जाएँ।यदि प्रेशर कुकर में चावल पका रहे हों तो एक सीटी बजते ही तुरंत गैस बंद कर दें। दस मिनट बाद ढ़क्कन खोलें।
  • चावल पक जाने के दस मिनट बाद तक उसका ढक्कन नहीं खोलें चावल आकार में बड़े बनेंगे।
  • कुछ लोग पानी अधिक लेकर चावल उबालते है। फिर एक्स्ट्रा पानी छानकर निकाल देते है जो मांड कहलाता है। लेकिन इस तरीके में पौष्टिक तत्व मांड के साथ निकल जाते है।चावल का मांड फेंके नहीं। ये पौष्टिक होता है। इसे आटा गूंथने में काम में लें। या दाल में डाल दें।
  • चावल पकाने के लिए पहले धोते है। इन्हे दो बार से ज्यादा नहीं धोना चाहिए अन्यथा चावल की ऊपरी परत के बहुत पौषक तत्व पानी के साथ निकल जाते है।
  • ब्राउन राइस को फ्रिज में स्टोर करके रखना चाहिये। क्योंकि ये जल्दी ख़राब हो जाते है।
  • चावल जितना अधिक पुराना होता है उतना ही अच्छा होता है।
  • पुराने चावल की अपेक्षा में नए चावल जल्दी गल जाते है इसलिए ध्यान से पकाएँ।
इसे भी पढ़ेंः    तवा ब्रेड पिज़्ज़ा - 2 मिनट रेसिपी - Tawa Bread Pizza recipe

(यदि चावल अधिक समय तक स्टोर करके रखने हो तो चावल में कैस्टर ऑइल मिला कर रखें। कीड़े नहीं पड़ेंगे।)

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More