क्रंची कटलेट CRUNCHY CUTLET

1419
CRUNCHY CUTLET
CRUNCHY CUTLET

क्रंची कटलेट

सामग्री :-

  • 1 कप कसी हुई फूलगोभी, 
  • 1 कप कसी हुई बंदगोभी,
  • 1 उबला हुआ आलू,
  • 1 कप पनीर,
  • 1 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया,
  • 3-4 हरी मिर्च,
  • 1 टी स्पून जीरा,
  • 2 चुटकी अजीनोमोटो,
  • 1 टे.स्पून घी,
  • नमक स्वादानुसार

घोल बनाने के लिए:-

  • 1 कप बेसन,
  • 1 कप पानी,
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,
  • 1/2 टी स्पून नमक,
  • तलने के लिए तेल

विधि :-

  • पैन में घी गरम करें उसमें जीरा डालकर भून लें। अब फूलगोभी, बंदगोभी और अजीनामोटो डालकर कुछ मिनट तक पकाये।
  • अब इसमें मैश किया हुआ आलू, पनीर, हरा धनिया, हरी मिर्च और नमक भी डाल दें और आंच से उतारकर ठंडा होने दें।
  • घोल की सामग्री से बेसन का घोल तैयार कर लें।
  • जब कटलेट वाला मिश्रण ठंडा हो जाये तो मनचाहा आकार देकर बेसन के घोल में डिप करके गरम तेल में फ्राई करें।
  • गर्मागर्म क्रंची कटलेट्स चटनी व सॉस के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ेंः    मैसूर बोन्डा रेसिपी Maisoor Bonda
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More