बेक्ड पोटैटो वेजस् Baked Potato wedges

1363
बेक्ड पटॅटो वेजस् baked Potato wedges
बेक्ड पटॅटो वेजस् baked Potato wedges

 

बेक्ड पोटैटो वेजस् baked Potato wedges

आवश्यक सामग्री –

  • आलू – 4 मीडियम आकार के (300 ग्राम)
  • आलिव आइल – 2 टेबल स्पून
  • नमक – आधा छोटी चम्मच
  • कालीमिर्च चूरा – आधा छोटी चम्मच
  • ओरगेनो – आधा छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी – आधा छोटी चम्मच
  • तिल – आधा छोटी चम्मच

विधि – 

  • अगर आलू को बिना छीले आलू वेजेज बना रहे हैं तो उन्हैं धोकर के आलू के पहले लम्बाई में काट कर 2 टुकड़े कर लीजिये।
  • अगर चाहे तो आलू को छील लीजिये।
  • इस आधे आलू को बीच से काट कर 2 टुकड़े कर लीजिये, एक टुकड़ा उठाइये और इसे बराबर 2 भांगों में बांटते हुये लम्बाई में काट लीजिये।
  • सारे आलू को इसी तरह के टुकड़े करते हुये काट लीजिये।
  • एक बड़े बाउल में आलिव आइल और नमक, काली मिर्च, ओरगेनो, कसूरी मेथी सारे मसाले डाल कर मिला लीजिये।
  • कटे हुये आलू इन मसाले में डालकर मिलाइये और आलू के टुकड़ों पर मसाले की कोटिंग अच्छी तरह से कर लीजिये।
  • अब इसमें तिल भी डालकर मिक्स कर लीजिये।
  • माइक्रोवेव  को 180 डि. से. पर प्रिहीट कर लीजिये।
  • मसाले लगे आलू को ट्रे में एक एक करके लगा लीजिये और पहले से गरम किये हुये ओवन में आलू वेजेज को रोस्ट करने के लिये रख दीजिये, ओवन को 180 डि.से. पर 30  मिनिट के लिये रोस्ट होने दीजिये
  • आलू रोस्ट हो गये हैं। रोस्टेड आलू वेजेज तैयार है।
  • बेक्ड रोस्टेड आलू वेजेज को चाय के साथ मज़े से खाइये और खिलाइये।
इसे भी पढ़ेंः    पोटैटो कटलेट्स Potato Cutlates
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More