मिक्स वेज उत्तपम Vegetable Uttapam

1696
मिक्स वेज उत्तपम Vegetable Uttapam
मिक्स वेज उत्तपम Vegetable Uttapam

मिक्स वेज उत्तपम

आवश्यक सामग्री :

  • चावल – 3 कप
  • उरद दाल – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • खाना सोडा -आधा छोटी चम्मच
  • पत्ता गोभी – 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • टमाटर – 2 मध्यम आकार के
  • शिमला मिर्च – 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • बीन्स – 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • फूल गोभी – 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतरा हुआ)
  • हरी मिर्च – 4-5 बारीक कतरी हुई
  • हरा धनियां – आधा कप (बारीक कतरा हुआ)
  • तेल – उत्तपम बनाने के लिये
  • नारियल की चटनी -सर्विंग के लिए

विधि :

  • दाल चावल को  धोइये और 4-5 घंटे के लिये भीगने के लिये रख दीजिये।
  • पानी से दाल को पानी से निकाल कर, बारीक पीस लीजिये।
  • चावल को भी पानी से निकाल कर  हल्का मोटा पीस लीजिये।
  • दाल और चावल को मिलाइये, पिसे हुये दाल चावल को किसी बड़े बर्तन में डालिये, नमक और खाना सोडा (चाहे तो) डालिये।
  • सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये. घोल को इतना गाड़ा रखिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे।
  • मिश्रण को खमीर  करने के लिये गरम स्थान पर रख दीजिये. गर्मियों के दिनों में मिश्रण 5  घंटों में फरमेन्ट हो जाता है, जब कि सर्दियों के दिनों में 10 से  12 घंटों का समय लग जाता है।
  • खमीर होने पर मिश्रण फूल कर दुगना हो जाता है.  वेज उत्तपम बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।
इसे भी पढ़ेंः    बटर गार्लिक फ्राइड राइस - Butter garlic fried rice recipe

वेज उत्तपम बनाने के लिए :

  • नानस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये,
  • तवे पर एक छोटी चम्मच तेल डाल कर चारों ओर फैलाइये.
  • एक छोटी कटोरी घोल लेकर गरम तवे पर डालिये और कड़छी  से एक-सा फैलाइये।
  • उत्तपम के ऊपर 2 टेबल स्पून सब्जियां लेकर एक जैसी चारों ओर करते हुये फैला दीजिये।
  • थोड़ा तेल उत्तपम के चारों ओर और 2 छोटी चम्मच तेल उत्तपम सब्जियों के ऊपर डालिये।
  • सब्जियों को हल्का दबाने से बैटर में मिक्स हो जाएगी।
  • उत्तपम को मीडियम गैस पर नीचे की सतह ब्राउन होने तक सेक कर पलट दीजिये। सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आंच  पर, सब्जियों के पकने दीजिये।
  • उत्तपम को सेक कर प्लेट में निकालिये और गरमा गरम उत्तपम नारियल की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करे।

 

 

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More