दही के लाभ Benefits Of Curd in hindi

1405
दही के लाभ Benefits Of Curd
दही के लाभ Benefits Of Curd

दही  के लाभ Benefits Of Curd

किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले दही खाने से उस काम के लिए जाने वाले को सफलता मिलती है।

दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां, जैसे अपच, कब्ज, गैस बीमारियां घेरे रहती हैं, उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, छाछ का उपयोग करने से आंतों की गर्मी दूर हो जाती है।

  • दही से बनी छाछ अमृत के समान गुणकारी होती है।
  • दही खाने का सबसे उपयुक्त समय सुबह १२ बजे से पहले है।
  • दही या छाछ के नियमित उपयोग करने से नींद नहीं आने की समस्या ठीक होती है।
  • दही दिल के लिए अच्छा होता है कोलेस्ट्रॉल को कम करता है , ब्लड प्रेशर के लिए तथा गुर्दों के लिए लाभदायक होता है।
  • दही में बेसन मिलाकर इसे उबटन की तरह लगाकर नहाने से पसीने की बदबू से मुक्ति मिलती है और ताजगी का अहसास होता है।
  • दही को बालों में लगाने से बाल रेशमी और मुलायम हो जाते है।
  • धूप में  झुलसी हुई त्वचा के लिए दही बहुत असरदार है।
  • चेहरे को गोरा बनाने के लिए तथा त्वचा में तेज़  लाने के लिए दही  बहुत लाभदायक होता है।
  • दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। दस्त लगने पर दही के साथ इसबगोल या चावल खाने से बहुत आराम मिलता है।
  • दही के साथ शहद मिलाकर जिन बच्चों के दांत निकल रहे हों, उन्हें चटाना चाहिए। इससे दांत आसानी से निकल जाते हैं।
  • इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से शरीर निखर जाता है।
  • बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों को दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ेंः    ज्यादा नमक खाने से - Why is too much salt bad for our health
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More