पाइनएप्पल रायता Pineapple Raita

1016
पाइनएप्पल रायता Pineapple Raita
पाइनएप्पल रायता Pineapple Raita

पाइनएप्पल रायता Pineapple Raita

पाइनएप्पल  रायता  की आवश्यक सामग्री :

  • फैंटा हुआ दही – 500 ग्राम
  • कटे हुये पाइनएप्पल  – 1/2 कप
  • पाइनएप्पल  का पल्प – 1/2 कप
  • चीनी – 1/4 कप(स्वादानुसार)
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच  (बारीक कटा हुआ)
  • भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

विधि :

  • पाइनएप्पल  का रायता बनाने के लिये पाइनएप्पल  को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटिये और मिक्सी की मदद से पेस्ट बना लीजिये
  • अलग से 100 ग्राम अन्नानास लेकर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.
  • पैन को गैस पर रखिये और इसमें पाइनएप्पल का पल्प व इसके बाद चीनी डालकर चमचे से लगातार चलाते हुए इसे पकाएं.
  • पाइनएप्पल  के पेस्ट और चीनी के बाद, कटे हुये अन्नानास के टुकड़ों को पैन में डाल कर थोड़ा सा पका लीजिये ताकि पाइनएप्पल  का कच्चापन खत्म हो जाये.
  • पाइनएप्पल के अच्छा गाढ़ा दिखने और खुशबू आने तक पका लीजिये.
  • पाइनएप्पल  को हल्का सा पकाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये. पकाये हुये पाइनएप्पल  को एक प्लेट में निकाल लीजिये और ठंडा होने दीजिये.
  • पाइनएप्पल  के ठंडे होने के बाद, फैंटे हुये दही में डाल लीजिये. साथ ही साथ नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर अच्छे से सभी सामग्री के मिलने तक मिला लीजिये.
  • पाइनएप्पल  के रायते के ऊपर जरा सा भुना जीरा पाउडर डाल कर गार्निश कर लीजिये।
  • आपका पाइनएप्पल का रायता तैयार है।
  • (इसे आप व्रत में भी खा सकते है )
इसे भी पढ़ेंः    घर पर ही बनाएं एक ऐसी भरवां आलू नान जिसे देख कर रह जाएं सब हैरान - bharwan aloo naan recipe

 

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More