सत्तू के फायदे – Health Benefits Of Sattu

865
सत्तू के फायदे Health Benefits Of Sattu
सत्तू के फायदे Health Benefits Of Sattu

सत्तू के फायदे Health Benefits Of Sattu

गर्मी के दिनों में सत्तू का सेवन करना आपको गर्मी के दुष्प्रभाव एवं लू की चपेट से बचाता है। सत्तू का प्रयोग करने से लू लगने का खतरा कम होता है क्योंकि यह शरीर में ठंडक पैदा करता है।  गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल सेहत के लिए जितना नुकसानदायक होता है, उतना ही चने के सत्तू का शर्बत फायदेमंद होता है,चने के सत्तू में फाइबर्स और कार्बोहाइड्रेट्स की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।

 सत्तू के फायदे

  • सत्तू संतुलित पोषकों का मिश्रण होता है। इसे सबसे ज्यादा हेल्दी तरीके  यानि भूनकर बनाया जाता है। इस तरीके से पोषक तत्व बने रहते हैं और इनको सहेजकर रखने का समय बढ़ जाता है।
  • इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो कि पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है।
  •  इसमें लो ग्लाईसेमिक इंडेक्स होने के कारण यह डायबिटीज़ रोगी के लिए अच्छा होता है। सत्तू में ठंडक देने वाले तत्व भी होते हैं।
  • गर्मियों में इसका सेवन  हमे शीतलता प्रदान करता है ,जौ चना चावल को भूनकर पीसकर इसे बनाया जाता है।
  • यह मधुमेह के रोगी और मोटापा कम करने में सहायक है।
  • इसका मीठा व् नमकीन दोनों तरह से सेवन किया जाता है।
  • यह कफ, पित्त, थकावट, भूख, प्यास और आंखों की बीमारी में लाभकारी है। डॉक्टरों की मानें तो यह पेट के रोगों के लिए भी रामबाण है।
  • सत्तू एक पौष्टिक आहार है ,बढ़ते बच्चो को नित्य २ चम्मच सत्तू का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः    15 मिनट में मोटापा दूर करे यह आसन - lose weight in 15 minutes

सावधानी :

  • सत्तू का सेवन रात में कभी नहीं करना चाहिए।
  • सत्तू कभी भी अधिक मात्रा में न खाये।
  • सत्तू का सेवन भोजन के बाद कभी नहीं करना चाहिए।
  • सत्तू का सेवन करते समय बीच में पानी कभी न पिए।
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More