ब्रेड पसंदा – Bread Pasanda

1887
ब्रेड पसंदा - Bread Pasanda
ब्रेड पसंदा - Bread Pasanda

ब्रेड पसंदा – Bread Pasanda

साम्रगी :-

  • ब्रेड स्लाइस –  6
  • प्याज – 1 लंबा कटा  हुआ
  • गाजर – 1बारीक लंबाई में कटी
  • आलू -२ उबले और कटे
  • शिमला मिर्च – 1लंबाई में कटी
  • लहसुन की कली – 1बारीक कटी
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
  • सिरका – 1 छोटा चम्मच
  • टौमेटो सॉस – 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया – 1 बड़ा  चम्मच
  • सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाऊडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक -स्वादनुसार
  • तेल -2 बड़े चम्मच

विधि :-

सबसे पहले तवे पर ब्रेड को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें, उसके बाद ब्रेड को चौकोर  में काट लें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें।

तेल गर्म होने पर इसमें लहसुन डालकर उसे अच्छी तरह भून लें। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च ,गाजर उबले आलू और हरी मिर्च डालकर इसे 2  से 3   मिनट तक भूने ।

इसके बाद इसमें सोया सॉस, टौमेटो सॉस, लाल मिर्च और नमक डालें।

इसे अच्छी तरह से चलाने के बाद इसमें सिरका और  ब्रेड डालें और अच्छे से मिला ले। 1-2 मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दें। हरे धनिये से सजाये और  गरमागरम सर्व करें।

इसे भी पढ़ेंः    Famous Indian Breakfast Rava Upma recipe
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More