काजू मखाना मटर सब्ज़ी – Makhana Matar Vegetable

1656
काजू मखाना मटर सब्ज़ी - Makhana Matar Vegetable
काजू मखाना मटर सब्ज़ी - Makhana Matar Vegetable

काजू मखाना मटर सब्ज़ी – Makhana Matar Vegetable Recipes

सामग्री :

  • 1 कटोरी मखाना
  • 1 कटोरी मटर के दाने
  • आधी कटोरी काजू टुकड़ा
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • 1 कप ताजे टमाटर की प्यूरी
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 तेज़ पत्ता
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 बड़े आयल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1  बड़े चम्मच हरा धनिया कटी हुई

विधि : 

  1. एक नॉन स्टिकी पैन में मख़ानों को ड्राई 1 मिनट रोस्ट कर ले।
  2. ऐसी तरह काजू टुकड़ा को भी 1 मिनट रोस्ट कर ले।
  3. एक कुकर  में तेल डाल के गरम करे, गरम तेल में तेज़ पत्ता व  दालचीनी का टुकड़ा डाले।
  4. अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कुछ सेकंड्स तक भूने फिर बारीक कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने।
  5. अब पिसा टमाटर, हल्दी, हरे मटर डाल के तेल अलग होने तक पकाए।
  6.  नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डाल के अच्छे से मिलाये, जब तक तेल अलग न हो जाये।
  7. इसमें रोस्ट किये मखाने और काजू डाले और हिलाये।
  8. डेढ़ से 2 कटोरी पानी डालकर कुकर बंद कर दे ।
  9. विस्सल आने पर काम आँच पर 5 मिनट पकाये और गैस बंद कर दे।
  10. कसूरी मेथी मिला और हरी धनिया से सजा के गरम गरम मटर  नान /पराठे के साथ परोसे।
इसे भी पढ़ेंः    पानी में हल्दी मिलाकर पीने से होते है यह 7 फायदें - A glass of warm turmeric water has many health benefits
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More