चना दाल खिचड़ी – Chana Dal Khichdi

3428
चना दाल खिचड़ी - Chana Dal Khichdi
चना दाल खिचड़ी - Chana Dal Khichdi

चना दाल खिचड़ी – Chana Dal Khichdi

चना दाल खिचड़ी की सामग्री :

  • चावल -१ बड़ी कटोरी (1 घंटे भीगी हुए )
  • चना दाल -आधी कटोरी (3 से 4 घंटे भीगी हुई )
  • नमक -स्वादानुसार
  • हल्दी -1 /2 चम्मच
  • लाल मिर्च -1 /2 चम्मच
  • काली मिर्च-1 /2 चम्मच
  • लौंग -2
  • साबुत काली मिर्च -7 -8
  • तेज़ पत्ता -2
  • जीरा -१ चम्मच
  • रिफाइंड आयल -2  से 3 बड़े चम्मच

विधि :

एक कुकर में रिफाइंड आयल गर्म करे।
अब इसमें जीरा,तेज़ पत्ता,साबुत काली मिर्च और लौंग डालकर चलाये।
अब इसमें भीगी चना दाल कर 2 -3 मिनट भुने।
इसमें चावल  डालकर 1 मिनट भुने और इसमें नमक ,लाल मिर्च ,काली मिर्च और हल्दी डालकर हिलाये।
अब इसमें २ बड़ी कटोरी पानी डालकर विस्सल  दिलाये और २ मिनट बाद गैस बंद कर दे।
आपकी चना दाल खिचड़ी तैयार है गर्मागर्म सर्व करे।

इसे भी पढ़ेंः    मिस्सी रोटी Missi Roti
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More