पंजाबी तड़का राजमा Punjabi Tadka Rajma

3096
पंजाबी तड़का राजमा Punjabi Tadka Rajma
पंजाबी तड़का राजमा Punjabi Tadka Rajma

पंजाबी तड़का राजमा Punjabi Tadka Rajma

पंजाबी तड़का राजमा बनाने की सामग्री :

  • राजमा -२ कटौरी (रात भर भीगे हुये )
  • तेज पत्ता -2
  • लौंग -2
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च -1/2 चम्मच
  • हल्दी-1/2 चम्मच
  • गर्म मसाला -1/4 चम्मच
  • हींग – चुटकी भर
  • अदरक -एक बड़ा टुकड़ा कद्दूकस किया
  • लहसुन -8-10 कलियाँ  बारीक कटी
  • टमाटर -3 से 4 बारीक कटे
  • हरी  मिर्च-2
  • प्याज़ -1 लम्बाई  में कटा
  • हरे धनिया -१ बड़ा चम्मच
  • रिफाइनड   ऑयल -डेढ़ कलछी

पंजाबी तड़का राजमा बनाने की विधि :

रात भर भीगे राजमा को नमक, हल्दी ,तेज़ पत्ता और लौंग डालकर उबाल ले।
अब तड़के के लिए रिफाइनड  ऑयल गर्म करे और इसमें हींग डाले।
अब इसमें लहसुन ,प्याज़ डालकर भुने गोल्डन ब्राउन होने पर इसमें अदरक ,हरी  मिर्च और टमाटर डालकर पकाये। अब इसमें लाल मिर्च,गर्म मसाला और 1 चम्मच पानी डालकर पकाये।
तैयार तड़के को ठंडा कर मिक्सर में प्यूरे कर ले और उबले राजमा में मिला कर 1 विस्सल दिला  दे।
अंत में हरे धनिये से गार्निश करे।
जीरा राइस या चपाती  के साथ गर्मागर्म सर्व करे।

इसे भी पढ़ेंः    मिक्स दाल Mix Dal
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More