21 सितम्बर 2017 से नवरात्र शुरू , मां दुर्गा की पूजा: माँ के नौ रूप

937
ma-sherawali
ma-sherawali

21 सितम्बर 2017 से नवरात्र शुरू , मां दुर्गा की पूजा: माँ के नौ रूप

21 सितम्बर 2017 से नवरात्र शुरू हो रहे हैं. नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. हिन्दू परंपरा के अनुसार इन 10 दिनों का विशेष महत्व होता है. मां दुर्गा की पूजा में विशेष पूजा स्थल पर ध्यान दिया जाता है.

मां दुर्गा का घट-स्थापना का मुहूर्त
नवरात्रों में सबसे अहम माता की चौकी होती है. जिसे शुभ मुहूर्त देखकर लगाया जाता है. माता की चौकी लगाना के लिए भक्तों के पास 21 सितंबर को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से लेकर 08 बजकर 22 मिनट तक का समय है.
नवरात्र में मां के 9 रूपों की पूजा होती है.
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हुए उनके लिए व्रत रखा जाता है. अधिकांश लोग पूरे 9 दिन तक व्रत करते हैं,जो इस प्रकार है

21 सितंबर 2017 : मां शैलपुत्री की पूजा
22 सितंबर 2017 : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
23 सितंबर 2017 : मां चन्द्रघंटा की पूजा
24 सितंबर 2017 : मां कूष्मांडा की पूजा
25 सितंबर 2017 : मां स्कंदमाता की पूजा
26 सितंबर 2017 : मां कात्यायनी की पूजा
27 सितंबर 2017 : मां कालरात्रि की पूजा
28 सितंबर 2017 : मां महागौरी की पूजा
29 सितंबर 2017 : मां सिद्धदात्री की पूजा
30 सितंबर 2017: दशमी तिथि, दशहरा

इसे भी पढ़ेंः    झाड़ू रखते समय बरते सावधानी
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More