मावा ग़ुज़िया – Mava Gujiya Recipe

4167
मावा ग़ुज़िया - Mava Gujiya Recipe
मावा ग़ुज़िया - Mava Gujiya Recipe

मावा ग़ुज़िया – Mava Gujiya Recipe

सामग्री :

  • मावा – 400 ग्राम
  • सूजी – 100 ग्राम
  • घी – 2 टेबल स्पून
  • चीनी – 400 ग्राम
  • काजू – 100 ग्राम (कटे हुए )
  • किशमिश – 50 ग्राम
  • छोटी इलाइची – 7-8 पिसी हुए
  • सूखा नारियल – 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

विधि :

भारी तले की कढ़ाई में मावा को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये और एक बर्तन में निकाल लीजिये।
कढ़ाई में घी डाल कर सूजी डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूने और एक प्लेट में निकाल लीजिये।
चीनी को पीस लीजिये।
सूखे मेवों को बारीक काट ले।
मावा, सूजी, चीनी और सूखे मेवे को अच्छी तरह मिला लीजिये।
ग़ुज़िया में भरने के लिये सामग्री तैयार है।

ग़ुज़िया का आटा तैयार करने के लिये सामग्री :

  • मैदा – 500 ग्राम
  • दूध – 50 ग्राम
  • घी – 125 ग्राम (लगभग 2/3 कप ) मोयन के लिये
  • देसी घी – ग़ुज़िया तलने के लियेholi special

विधि:

किसी बर्तन में मैदा छान कर निकाल लीजिये।
अब घी पिघला कर आटे में डाल कर, अच्छी तरह मिलाइये और दूध या पानी डालकर आटे में मिलाइये, पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये।
आटे को आधा घंटे के लिये गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये।
कुछ देर बाद आटे को फिर से मसल कर मुलायम कीजिये।
इस आटे से छोटी छोटी पेड़े/लोइयां बना लीजिये।
एक लोई लेकर पूरी बेलिये, इन बेली हुई पूरी थाली रखे और लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रखिये।

इसे भी पढ़ेंः    काली झाइयाँ - Black spots on face

स्टाफिंग का तरीका :
एक पूरी को हाथ पर या गुजिया मेकर पर रखकर १ छोटी चम्मच मिश्रण भरे तब किनारों से पानी लगाये
और हाथ या गुजिया मेकर से शेप दे दे।
अब सांचे को बन्द कीजिये और अतिरिक्त पूरी हटा दीजिये.
सांचे से ग़ुज़िया निकाल कर थाली में रखिये।
एक एक करके सारी पुरियों की ग़ुज़िया इसी तरह बना ले
मोटे कपड़े से ढककर रखिये।
अब कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये।
गरम घी में 7-8 ग़ुज़िया डालिये, धीमी और मीडियम आंच पर हल्के ब्राउन होने दोनों और से तल लीजिये।
कढ़ाई से गुजिया निकालिये और किसी प्लेट या चौड़े बर्तन में रखते जाइये।
ऐसी तरह सारी ग़ुज़िया तल कर निकाल लीजिये।
गरमा गरमा ग़ुज़िया सर्व और खाइये।
बची हुई ग़ुज़िया ठंडी होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये।

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More