स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद अखरोट Health Benefits Of Walnut in Hindi

4650
wallnet
wallnet

रोजाना 1 अखरोट खाएं और रहें इन 12 रोगों से दूर :

अखरोट को English में Walnut कहते हैं, कई लोगों को अखरोट खाना बहुत पंसद होता है। अखरोट हमारी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी है, वहीं यह हमें गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। आज हम आपको बताते है अखरोट के फायदे और नुकसान

पौष्टिकता से भरा

नट्स में वसा की मात्रा अधिक मानी जाती है और इसलिए इन्हें वजन बढ़ाने वाला माना जाता है। लेकिन अखरोट एक ऐसा ‘नट’ है। इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं।

वजन घटाए वजन

वजन कम करने में अखरोट मदद करता है। एक औंस यानी करीब 28 ग्राम अखरोट में 2.5 ग्राम ओमेगा थ्री फैटी एसिड, 4 ग्राम प्रोटीन और 2 ग्राम फाइबर होता है जिससे लंबे समय तक तृप्ति की भावना बनी रहती है। वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आपका पेट भरा रहे।

इसे भी पढ़ेंः    गोवर्धन पूजा अन्नकूट का क्या महत्व 8 नवंबर 2018 Goverdhan Pooja - Annakut 8th November, 2018

नींद में सुधार

नट्स आपकी नींद सुधार सकते हैं इनमें मेलाटोनिन हॉरमोन होता है, जो नींद के लिए प्रेरित करना और नींद को नियंत्रित करता है। अगर आप सोने से पहले अखरोट खाए तो इससे आपकी नींद में सुधार आए।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए भी अखरोट फायदेमंद होता है। अखरोट में मौजूद विटामिन बी7 होता है जो आपके बालों को मजबूत बनाने का काम करता है।

दिल की बीमारियां

अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा थ्री फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो इसे दिल की बीमारियों से लड़ने में काफी असरदार बनाता है। इसके साथ ही यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में इजाफा करने का भी काम करता है, जो इसे आपके दिल के लिए और भी उपयोगी बनाता है।

डायबिटीज होने का खतरा 24 फीसदी कम

एक शोध के मुताबिक जो महिलायें सप्ताह में 2 बार 28 ग्राम अखरोट खाती हैं तो टाइप टू डायबिटीज होने का खतरा 24 फीसदी कम होता है।

पुरुषों को अखरोट खाने के फायदे

रोज 2.5 औंस यानी करीब 75 ग्राम अखरोट रोजाना खाने से स्वस्थ युवा पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है। यूसीएल के शोधकर्ताओं का कहना है कि रोजाना अखरोट का पर्याप्त सेवन करने से 21 से 35 वर्ष की आयु के पुरुषों के शुक्राणुओं में अधिक जीवनशक्ति और गतिशीलता आती है।

इसे भी पढ़ेंः    करी पत्ता के लाभ - Health Benefits Of Kadi Leaves

चमकदार त्वचा पाने

चमकदार त्वचा पाने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकती है। अखरोट में विटामिन- बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे आपकी त्वचा को उम्र के निशान और झुर्रियों के प्रभाव से भी बचाया जा सकता है।

डिमेंशिया से दूर रखने में मदद

रोजाना अखरोट का सेवन आपको डिमेंशिया से दूर रखने में मदद करता है। शोध के मुताबिक अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फ्लेवनॉयड डिमेंशिया उत्पन्न करने वाले हानिकारक फ्री-रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अखरोट सीखने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाएं जो अखरोट जैसे फैटी एसिड युक्त आहार का सेवन करती हैं। उनके बच्चों को फूड एलर्जी होने की आशंका बहुत कम होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि मां के आहार में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (पूफा) होता है। उनके बच्चे का विकास अच्छी तरह होता है। पूफा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली कोशिकाओं को मजबूत बनाता है।

स्तन कैंसर से बचाने में मदद

मार्शल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया रोजाना दो औंस यानी करीब 56 ग्राम अखरोट का सेवन स्तन कैंसर से बचाने में मदद करता है। रोजाना अखरोट का सेवन करने वालों को स्तन कैंसर का खतरा काफी कम होता है।

इसे भी पढ़ेंः    गोवर्धन पूजा 20 अक्टूबर 2017 Goverdhan Pooja 20 October 2017

तनाव दूर करने में मदद

अखरोट अथवा उसके तेल को आहार में शामिल करने से तनाव के लिए जिम्मेदार रक्तचाप को दूर करने में मदद मिलती है। अखरोट में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और असंतृप्त फैटी एसिड विशेषकर अल्फा लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा थ्री फैटी एसिड मौजूद होते हैं।

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More