श्रीखंड Shreekhand

2101
shreekhand
shreekhand

श्रीखंड  Shreekhand

श्रीखंड बनाने की सामग्री :

दही 300 ग्राम
चीनी 70 ग्राम
केसर 12 पत्तियां (१ चम्मच दूध में भीगी)
इलायची 4 बारीक पिसी
बादाम 10 लंबाई में कटे
पिस्ता 10 लंबाई में कटे

श्रीखंडबनाने की विधि :

श्रीखंड बनाने के लिए दही जितनी गाढ़ी होगी अच्छा रहेगा।
सबसे पहले चीनी और इलायची को भी महीन पीस ले।
श्रीखंड के लिए ताजे दही को एक पतले मलमल के कपड़े में बांधे ,अब इस दही को किसी ठंडे स्थान 2 घंटे तक लटका दीजिए.
(जिससे दही का पूरा पानी निकल जाएगा।)
श्रीखंड बनाने के लिए हमें दही मिल जाएगी।
दही, दूध में भीगी केसर ,इलायची और चीनी को डालकर अच्छी तरह से मथ लें।
हैंड ब्लेंडर से 5 मिनट फेंट ले और जब दही क्रीम जैसी दिखने लगे तो समझिए कि ये पर्याप्त फिंट गया है।
फेंटी हुई दही को एक बाउल में निकालकर बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजा दें।
श्रीखंड को करीब 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
आपका ठंडा श्रीखंड सर्व करने के लिए तैयार है।
जन्माष्टमी में यह आप व्रत में भी खा सकते है।

इसे भी पढ़ेंः    मूली वाले लड्डू - Ram ladoo recipe
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More