अक्टूबर में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है, जानें सही तारीख

105
सूर्यग्रहण, जानें ग्रहण का समय
सूर्यग्रहण, जानें ग्रहण का समय

 14  अक्टूबर शनिवार 2023 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तो पृथ्वी से सूर्य का प्रकाश वाला भाग दिखाई नहीं देता और उस समय पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश न पड़कर चंद्रमा की परछाई नजर आने लगती है. इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

शास्त्र में ग्रहण के समय पूजा- पाठ  या कोई भी धार्मिक और शुभ काम करने की मनाही होती है।इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते है।  सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय भूलकर भी भोजन नहीं करना चाहिए । ग्रहण के बाद स्नान करने की सलाह दी जाती है ,क्योंकि स्नान से ग्रहण के विषाक्त पदार्थ दूर करने में सहायता मिलती है।

14  अक्टूबर 2023  को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह  ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या तिथि के दिन लगने वाला है।  यह ग्रहण का समय रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

14  अक्टूबर 2023 शनिवार को  दिखने वाले इस सूर्य ग्रहण को भारत से नहीं देखा जा सकेगा।  यह ग्रहण मुख्य रूप से नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका , अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक से देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः    मेथी दाना चमकाए आपके बाल पल्प - Long strong hair with methi dana (Fenugreek seeds for hair) in Hindi

सूर्यग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है लेकिन क्योंकि भारत में  ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा इसलिए  भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More