कुट्टू के आटे के चिप्स / पकोड़े नवरात्रे स्पेशल

1986
Kuttu Ke Pakore Navratri Special Recipe
Kuttu Ke Pakore Navratri Special Recipe

कुट्टू के आटे के चिप्स के लिए सामग्री :

  • कुट्टू का आटा 1 1/2 कटोरी
  • सिंघाड़े का आटा 1 कटोरी
  • आलू 2 (बड़े साइज़ के)
  • हरी मिर्ची 2 (बारीक कटा)
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया बारीक कटा
  • काली मिर्ची स्वादानुसार
  • घी तलने के लिए

बनाने की विधि :
आलू को छीलकर कद्दूकस की सहायता चिप्स की शेप में स्लाइस कर लें|
अब कुट्टू का आटा 1 1/2 कटोरी और सिंघाड़े का आटा 1 कटोरी, पानी के साथ मिलाकर गाड़ा बैटर बना ले|
इस बैटर में स्लाइस किये आलू डाल कर मिला लें|
हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्ची, हरी मिर्ची मिलाए|
एक नॉन स्टिकी कढ़ाई में तलने के लिए तेल डाले और गर्म हॊने का इन्तजार करे|
अब एक-एक चिप्स अलग कर कढ़ाई में डाले, लाल होने तक तलें|
एक टिशू पेपर पर निकल लें, सारा एक्स्ट्रा तेल निकल जाएगा|
क्रिस्पी कुट्टू के आटे के चिप्स तैयार है|
एक सर्विंग बाउल में हरे धनिये की चटनी और दही की साथ परोसे|

इसे भी पढ़ेंः    मूली वाले लड्डू - Ram ladoo recipe
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More