व्रत के चटपटे मखाने

3427
fasting food makhana

मखाने के लिए सामग्री

  • मखाने 2 कटोरी
  • बादाम 6-7
  • काजू 4-5
  • किशमिश 5-6
  • नारियल कटा थोडा सा
  • व्रत का नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च स्वादानुसार
  • नींबू आधा
  • घी 1 टेबल स्पून

एक नॉन स्टिकी कड़ाही ने आधा चम्मच शुद्ध घी गरम हॊने पर मखाने डाले और लकड़ी की चम्मच से लगातार मध्यम आँच पर हिलाते रहे, जब तक ब्राउन न हो जाए |
एक अलग बाउल में निकाल ले
अब इसी कड़ाही में आधा चम्मच शुद्ध घी डाले, इस में काजू बादाम भूने |
अब एक बड़े बाउल में बादाम काजू, नारियल, मखाने, किशमिश, नमक, काली मिर्च और नींबू का रस मिलाए |
व्रत की पौष्टिक रेसिपी तैयार है |
एक सर्विंग बाउल में नींबू से सजाए |

इसे भी पढ़ेंः    कॉफी करे उपचार - Health Benefit of coffee
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More