ड्राई फ्रूट्स लड्डू – Dry fruit ladoo

2245
ड्राई फ्रूट्स लड्डू - Dry fruit ladoo
ड्राई फ्रूट्स लड्डू - Dry fruit ladoo

ड्राई फ्रूट्स लड्डू – Dry fruit ladoo

सामग्री:

  • बादाम -2 बड़े चम्मच
  • अखरोट -2 बड़े चम्मच
  • अंजीर -12 बारीक कटी
  • तिल -2 बड़े चम्मच
  • काजू -2 बड़े चम्मच कटे हुए
  • खजूर -1 कप, कटे हुए
  • किशमिश – 2 बड़े चम्मच कटे हुए
  • पिसी हरी इलायची -1 चम्मच
  • गुड़ या शक्कर -2 बड़े चम्मच
  • पानी -1 बड़ा चम्मच
  • घी-1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने की विधि :

एक कड़ाही में घी डालकर कटे हुए बादाम,काजू ,तिल और अखरोट को २ मिनट के लिए अलग अलग भून ले और अलग प्लेट में रखें।
खजूर के बीज हटाकर इसे बारीक काट लें। अंजीर को बारीक काटे या मिक्सर में घूमा ले।
फिर से कड़ाही को गरम करें और इसमें दो बड़े चम्मच शक्कर और एक चम्मच पानी गरम करें।
जब शक्कर पिघल जाए तो इसमें कटे हुए खजूर को डालें।
जल्द ही खजूर पिघलना शुरू कर देगा।
अब इसमें भुने ड्राई फ्रूट्स डालें और भुने अब इलायची पाउडर भी डालें।
इसे बराबर चलाते हुए मेवे को खजूर के साथ मिक्स होने दे।
अब इसमें किशमिश डालकर अच्छे से सभी सामग्री को मिलाएँ।
अब आँच बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
अधिक ठंडा होने पर लड्डू नहीं बनेगे ,इसलिए अब इस मिश्रण को लड्डू का आकार दे।
इसे आप कुछ  दिन तक स्टोर भी कर सकते है।

इसे भी पढ़ेंः    आँवले के फायदे Health Benefits of Gooseberry(Amla)
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More