मसाला कटहल – Masala Kathal recipe

2000
मसाला कटहल - Masala Kathal recipe
मसाला कटहल - Masala Kathal recipe

मसाला कटहल – Masala Kathal recipe

सामग्री :

  • कटहल -500  ग्राम
  • प्याज़ -4
  • लहसुन -7-8
  • अदरक -1 टुकड़ा
  • टमाटर -4 बड़े
  • हरी मिर्च -1
  • दालचीनी -1 टुकड़ा
  • तेज़ पत्ता -1
  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च -आधी चम्मच
  • हल्दी -1 छोटी चम्मच
  • गर्म मसाला -आधी छोटी चम्मच
  • हींग -चुटकी भर
  • ऑइल -2 बड़े चम्मच

विधि :

कटहल को धो कर  छोटे टुकड़ो में काट ले
(कटहल को काटने के लिए हाथों पर तेल लगा ले जिससे कटहल आपके हाथो पर चिपकेगा  नहीं )
एक कुकर में ऑइल डालकर गर्म कर ले।
अब इसमें हींग ,तेज़ पत्ता और दालचीनी का टुकड़ा डाल कर भून ले।
मिक्सर  में प्याज़ और लहसुन का पेस्ट बना ले और गर्म आयल में भुन ले जब तक प्याज़ गोल्डन ब्राउन न हो जाये।
प्याज़ ब्राउन हो जाने पर इसमें कद्दूकस की अदरक हरी मिर्और टमाटरों की प्यूरी डालकर भुने।
अब इसमें धुला हुआ कटहल डालकर सोते करे ,जब तक आयल अलग न हो जाये।
जब आयल अलग हो जाये तो इसमें एक कड़छी पानी डाल कर कुकर बंद कर दे।
एक विस्सल आने पर  गैस स्लो कर 8-10 मिनट बाद गैस बंद कर दे।
आपका मसाला कटहल तैयार है इसे पराठाँ या चपाती से सर्व करे।

इसे भी पढ़ेंः    Healthy Dry Fruit Cake Recipe
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More