बनाए बिना टमाटर के स्वादिष्ट छोले – Chhole Without Tomato

4125
बनाए बिना टमाटर के स्वादिष्ट छोले Chhole Without Tomato
बनाए बिना टमाटर के स्वादिष्ट छोले Chhole Without Tomato

मंहगाई के इस दौर में बिना बनाये  टमाटर के स्वादिष्ट छोले मार्किट जैसे

आवश्यक सामग्री:

  • डेढ़ कटोरी काबुली चना
  • सूखे आंवले -8-10 टुकड़े
  • एक बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • डेढ़ छोटा चम्मच अदरक
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच आमचूर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 छोटा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • लहसुन की कलियाँ 7-8
  • एक तेज पत्ता
  • एक बड़ी इलायची
  • एक छोटा चम्मच साबुत धनिया
  • एक चम्मच जीरा
  • 10-12 काली मिर्च
  • 2 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 2 लौंग
  • दालचीनी का एक इंच लंबा टुकड़ा

विधि

चने को रातभर या लगभग 8-10 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें।
सूखे आंवले, नमक और लहसुन की कलियों को पानी के साथकुकर में उबाले।
सिटी लगने के बाद आंच मध्यम कर दें और पकाये।
ठंडा होने के बाद ढक्कन खोले।
अब धीमी आंच पर तवा रखें और इसमें तेज पत्ता, बड़ी इलायची, साबुत धनिया, जीरा, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च, लौंग और दालचीनी डालकर 1से 2  मिनट तक भूनें।
मसाले को ठंडा कर मिक्सी में बारीक पीस लें।
अब छोलों को मध्यम आंच में उबालना रखें  इसमें अदरक आमचूर ,लाल मिर्च पाउडर और पिसा मसाला डालकर पकाये जिससे सारे मसाले अपनी खुशबू और स्वाद इन छोलों में छोड़ इसमें तकरीबन कम आंच पर 15 मिनट का समय लगेगा, अच्छी तरह से मिलाएं।
कुछ चनों को मैश कर ले जिससे ग्रेवी गाढ़ी हो जाये और ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं।
गैस बंद कर दें।
बारीक कटे प्याज़ और धनिये से गार्निश कर भटूरे या पूरी  के साथ गरमागरम सर्व करें।

इसे भी पढ़ेंः    पोहा कटलेट - Poha cutlet recipe
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More