बाजरे का चीला Bajra Pancake

2811
बाजरे का चीला Bajra Pancake
बाजरे का चीला Bajra Pancake

बाजरे का चीला – Bajra Pancake

बाजरे का चीला बनाने की सामग्री :

  • बाजरे का आटा :एक बड़ी कटोरी
  • कद्दुकस की गाजर :२ बड़े चम्मच
  • बारीक़ कटा हरा प्याज़:एक कटोरी
  • लम्बाई में कटे मशरूम :आधी कटोरी
  • बारीक़ कटी शिमला मिर्च :२ बड़े चम्मच
  • नमक:स्वादानुसार
  • काली मिर्च :आधी छोटी चम्मच
  • बारीक़ कटी हरी मिर्च:२ से ३
  • बारीक़ कटा हरा धनिया:१ बडा चम्मच
  • अजवाइन :आधी छोटी चम्मच
  • तेल :२ बड़े चम्मच

विधि :

बाजरे के आटे में पानी मिलकर पतला घोल बना ले।
अब इसमें कद्दुकस की गाजर, हरा प्याज़, शिमला मिर्च, कटे मशरूम, हरा धनिया, अजवाइन, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्चडालकर मिला ले।
अब तव गर्म करके अच्छे से चिकना कर ले।
गर्म होने पर ये घोल डालकर फैलाये।
तेल लगाकर दुसरी ओर से भी सेंक ले। माध्यम आँच पर दोनों ओर से सिकं जाने पर उतार  ले।
धनिये-पुदीने की चटनी के साथ सर्व करे।
(बाजरे में मौजूद  कैल्शियम, हड्डियों के लिए रामबाण औषधि है जो कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता हैं।गेहूं और चावल के मुकाबले बाजरे में  कई गुना शक्ति होती है।लीवर की सुरक्षा, माइग्रेन, उच्च रक्तचाप, हृदय की कमजोरी, अस्थमा से ग्रस्त लोगों तथा दूध पिलाने वाली माताओं में दूध की कमी के लिये यह टॉनिक का कार्य करता है।)

इसे भी पढ़ेंः    व्रत का साबूदाना उपमा
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More