अहोई अष्टमी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त – Ahoi Ashtami Puja 2023

74
Ahoi Ashtami Puja

Ahoi Ashtami Puja 2023

करवा चौथ के चार दिन बाद कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को, अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है, इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवम्बर 2023  दिन रविवार  को रखा जाएगा। इसे अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है, जिस वार की दीपावली होती है, अहोई आठें भी उसी वार की पड़ती है, अहोई अष्‍टमी सन्‍तान की मनोकामना का दिन होता है, इस दिन सन्‍तान के लिए लंबी आयु और सुख-समृद्धि मांगी जाती है।
इस व्रत को वे महिलाएं ही करती हैं, जिनके सन्तान होती हैं, यह व्रत संतान की लम्बी आयु, और सुखमय जीवन की कामना से किया जाता है, व्रत रखने वाली महिलाएं शाम को तारों और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करती हैं, इसके बाद लड्डू, फल और पंचामृत का भोग लगाकर व्रत खोलती हैं संध्या के समय सूर्यास्त होने के बाद जब तारे निकलने लगते हैं तो अहोई माता की पूजा प्रारंभ होती है, पूजा के दौरान अहोई कलेंडर और करवा लेकर पूजा करते है, कथा सुननें के बाद अहोई की माला दिवाली तक पहननी चाहिए।

 

अहोई अष्टमी व्रत 2023  का शुभ मुहूर्त

  • अहोई अष्टमी तिथि : 5 नवम्बर 2023  को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से आरंभ
  • अष्टमी तिथि समाप्त: 6 नवम्बर 2023  दोपहर 3 बजकर18  मिनट तक 
  • पूजन का शुभ मुहूर्त: (5 नवम्बर) शाम 05 बजकर 42  मिनट से शाम 07  बजे  तक
  • तारों को देखने का समय: (5 नवम्बर )शाम को 05  बजकर 59  मिनट पर
इसे भी पढ़ेंः    चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 शनिवार Chaitra Navratri 2 April Saturday in hindi

अहोई अष्टमी व्रत कथा

 

 

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More