आम पन्ना – Aam Panna

3780
Aam panna
Aam panna

आम पन्ना – Aam Panna  के लिए सामग्री :

  • कच्चा आम 250 ग्राम
  • चीनी 100 ग्राम
  • काला नमक 2 चम्मच
  • काली मिर्च आधा चम्मच
  • पुदीने की पत्तियाँ 20-25
  • भुना जीरा आधा चम्मच
  • ठंडा पानी 4 गिलास
  • आइस क्यूब्स 6 से 8

बनाने की विधि :
यह गर्मियों में ना केवल लू से बचाती है ,बल्कि आपको शीतलता प्रदान कर डाइजेशन में भी सहायक है।
इसे बनने के लिए आमों को छील कर उबाले ,और ठंडा कर ले ।
अब इनका गूदा गुठली से अलग कर के एक बाउल में निकाल लें ।
इस गूदे में पुदीने की पत्तियाँ ,चीनी ,काला नमक ,काली मिर्च मिला कर मिक्सर में चला ले ।
आप के पास यह प्यूरी तैयार है ,इसमें ठंडा पानी और आइस क्यूब्स मिलाए ।
ऊपर से भुना जीरा डालें
पुदीने की पत्तियों से सजाए ।
आप इस तैयार प्यूरी को फ्रिज में स्टोर कर सकती है और जब मेहमान आये तो ठंडा पानी मिला कर सर्व कर सकती है ।

इसे भी पढ़ेंः    बिना घी की वेजिटेबल कढी - vegetable kadhi without oil
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More