बिना घी की वेजिटेबल कढी – vegetable kadhi without oil

3228
vegetable kadhi without oil
vegetable kadhi without oil

बिना घी की  वेजिटेबल कढी – Vegetable Kadhi without oil

कढी बनाने की सामग्री :

  • बेसन – 4-5 बड़े चम्मच
  • खट्टा दही- 1 लीटर
  • नमक- डेढ़ चम्मच (स्वादानुसार )
  • लाल मिर्ची – 1 चम्मच
  • लाल मिर्ची- 2 सूखी
  • हल्दी – 1 चम्मच
  • कड़ी पत्ता – 7-8
  • मेथी दाना – 1 चम्मच
  • हींग – एक चौथाई चम्मच
  • गर्म मसाला – एक चौथाई चम्मच
  • प्याज़ – 2 मध्यम आकर के स्लाइस में कटे
  • बीन्स – आधी कटोरी
  • गाजर – आधी कटोरी
  • पालक-1 कटोरी
  • आलू -1 मध्यम आकर के स्लाइस में कटे
  • हरी मिर्च -1 लंबाई में कटी
  • कटा हरा धनिया और हरी मिर्च -(सजावट के लिए)

कढी बनाने की विधि :

खट्टा दही में बेसन डालें और हैंडी से मिक्स कर साए लम्स हटा ले ।
एक बड़े पैन में दही और बेसन का मिक्सचर डाले ।
इस में लाल मिर्ची ,हल्दी ,सूखी लाल मिर्ची ,कड़ी पत्ता ,मेथी दाना, हींग डाले।
एक बायल आने दे ,अब इसमें नमक और सारी कटी सब्जियाँ डाले और खुले में पकाये ।
बीच-बीच में चलते रहे जिससे कड़ी नीचे न लगे ।
धीरे धीरे सब्जियाँ और कढी पकने लगेगी ।
लगभग आधा घंटा मध्यम आंच पर पकायें ।
अब इसमें गर्म मसाला डालें और आंच से उतारें ।
कटे हरे धनिये और हरी मिर्च से सजाये।
आपकी कढी तैयार है गर्मागर्म चावल के साथ परोसें ।

इसे भी पढ़ेंः    दही के सैंडविच Curd Sandwich
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More