छोटे छोटे वास्तुदोष ला सकते है – आपके धन की कमी – Vastu Tips for Wealth – Gain Money & Get Rich

2373
छोटे छोटे वास्तुदोष ला सकते है - आपके धन की कमी - Vastu Tips for Wealth – Gain Money & Get Rich
छोटे छोटे वास्तुदोष ला सकते है - आपके धन की कमी - Vastu Tips for Wealth – Gain Money & Get Rich

छोटे छोटे वास्तुदोष ला  सकते है – आपके धन की कमी – Vastu Tips for Wealth – Gain Money & Get Rich

अक्सर घरों में ऐसा कई बार होता है कि कमाने वाले लोग चाहे जितने भी हों लेकिन धन की कमी हमेशा ही रहती है।
इसके पीछे घर का वास्तु दोष बेहद अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि घर में यदि धन कमाने के बाद भी धन न बच रहा हो तो समझ लेना चाहिए कि कोई बड़ा कारण जिसकी वजह से ये सब हो रहा है।
वास्तु शास्त्र हमेशा इस बात पर अधिक ध्यान देता है कि घर में किसी भी तरह से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश न हो। नकारात्मक ऊर्जा परिवार के सदस्यों को प्रभावित करती है, जिसके कई दुष्परिणाम हो सकते हैं।

नीचे कुछ वास्तु टिप्स दिए गए हैं जिनसे आप घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोक सकते हैं –

  • वास्तु की मानें तो पूर्व और उत्तर दिशा को हमेशा खाली रखना चाहिए। इस दिशा में भूलकर भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में भारी सामान रखने से धन हानि उठानी पड़ती है।
  • घर जितना प्राकृतिक लगेगा उतना ही उसका आभामंडल उन्नत होगा। घर का प्राकृतिक रूप देने के लिए आस-पास पेड़-पौधे, चारों ओर खुला हुआ स्थान, दूर से दिखने वाली दीवारों पर प्राकृतिक पत्थर, गमले आदि का उपयोग करें।
  • पैसा की अलमारी को दक्षिण दिशा या दक्षिण-पश्चिम दिशा की दीवार से सटा कर रखे और वह उत्तर दिशा की तरफ खुलनी चाहिए।  उत्तर दिशा कुबेर देवता की दिशा को दर्शाता है।
  • वास्तु के मुताबिक घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा के कोने में टॉयलट नहीं बनवाना चाहिए इससे आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।
  • वास्तु विज्ञान के मुताबिक, घर के बाहर कभी भी पानी का नल नहीं लगाना चाहिए। इससे धन का बढ़ना रुक जाता है।
  • घर के मुख्यद्वार पर बिजली का खंभा नहीं होना चाहिए। और न ही टूटे हुए पत्थर होने चाहिए । इससे घर में कलह-कलेश बढ़ता है।
  • घर का मुख्य दरवाजा कभी भी घिसड़ते हुए नहीं खुलना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसे घर में रहने वाले लोग हमेशा बीमार रहते हैं।
  • खिड़कियां खोलते व बंद करते समय आवाज नहीं आवाज नहीं होना चाहिए। इसका प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है। इससे कारण परिवार के सदस्यों का ध्यान भंग होता है।
  • यदि सोते समय शरीर का कोई अंग दर्पण में दिखाई देता है, तो उस अंग में पीड़ा होने लगती है। इस तरह सोने से बचें।
  • वास्तु की मानें तो पूर्व और उत्तर दिशा को हमेशा खाली रखना चाहिए। इस दिशा में भूलकर भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में भारी सामान रखने से धन हानि उठानी पड़ती है।
इसे भी पढ़ेंः    अदभुत समय में पड़ रहा है गंगा दशहरा - Ganga Dashahara
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More