लौकी के बर्फी – Lauki ke Barfi

4290
लौकी के बर्फी - Lauki ke Barfi
लौकी के बर्फी - Lauki ke Barfi

लौकी के बर्फी  – Lauki ke Barfi recipe

लौकी के बर्फी  की सामग्री :

  • लौकी-750 ग्राम
  • दूध -1 से डेढ़  कप
  • चीनी -1 से डेढ़ कप (स्वादानुसार )
  • मावा -100 ग्राम
  • नारियल का चुरा -आधी कटोरी
  • काजू -7-8बारीक कटे
  • बादाम -8-10लंबाई में बारीक कटे
  • केसर की पत्ती -7-8

लौकी की बर्फी बनाने की  विधि :

लौकी को छीलकर कद्दुकस कर ले।
कद्दुकस की  लौकी को भरी तल वाली कड़ाही में आँच पर पकने के लिए  रख दे।
इसमे दूध डाले और लकड़ी के चम्मच से बीच  बीच में  हिलाते रहे।
अब धीरे धीरे लौकी पकने लगेगी और दूध भी सुख जायगा।
जब चीनी डाले और भुने  और जब  लौकी कड़ाही छोड़ दे तब इसमें मावा डालकर फिर से पकाये।
मावा इसमे अच्छे से मिक्स हो जायगा तब इसमें नारियल का चुरा मिलाये और गैस बंद कर दे।
इस मिक्सचर को ठंडा होने दे और अब बारीक काट ड्राई फ्रूट  से सजाये।
इस मिक्सचर को बर्फी की शेप में काट ले।
लौकी की बर्फी तैयार है।

इसे भी पढ़ेंः    केसर मलाई लड्डू व्रत स्पेशल - Kesar Malai ladoo recipe in hindi
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More