मच्छर भगाने के देसी उपाय – Home Remedies for mosquitoes

2964
home remedies for mosquitoes
home remedies for mosquitoes

मच्छर भगाने के देसी उपाय –  Home Remedies for mosquitoes

  • कपूर जाला कर कमरे में रख दे और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। 15 -20 मिनट के लिए इसे इस तरह से छोड़ दें  सारे मच्छर गायब हो जायेंगे।
  • मिट्टी का तेल, 30 बूंद नीम का तेल, 20 ग्राम नारियल का तेल और कपूर की दो टिक्की का घोल बना कर लालटेन में डालकर जलाने से मच्छर भाग जाएंगे।
  • नारियल व नीम के तेल का दीपक जलाने से मच्छर भाग जाते हैं।
  • नींबू के आधे वाले भाग में 10-15 लौंग खोंस कर बिस्तर के करीब रखने से मच्छर भाग जाते हैं।
  • सरसों के तेल में पिसी हुई अजवाइन मिलाकर, गत्ते के टुकड़ों में कमरे के चारों तरफ रखने से मच्छर नहीं आते हैं।
  • संतरे के सूखे छिलकों को कोयले के साथ सुलगाने से मच्छर भाग जाते हैं.घर के चारों तरफ गेंदे के फूल लगाने से मच्छर नहीं आते हैं।
  • तुलसी का पौधा भी बचाता है मच्छरों से, मच्छरों से बचने के लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रखेँ। यह मच्छरों का घर में प्रवेश करने से रोकते हैं एवं उनका उत्पन्न होने का रोकथाम करते हैं।
  • रात में सरसों का तेल त्वचा पर मलकर सोने से मच्छर नहीं काटते हैं।
  • तुलसी के पत्तों का रस शरीर पर मलने से मच्छर नहीं काटते हैं।
  • सोते समय सोयाबीन का तेल खुली त्वचा पर लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं।
  • नारियल तेल में लौंग का तेल मिलाकर त्वचा पर लगाने से मच्छर पास नहीं आते।
  • नीम की पत्तियां सुलगाने से मच्छर भाग जाते हैं।
  • पुरानी खाली रीफिल को नीम के तेल और कपूर से भर कर मशीन में लगा देने से मच्छर भाग जाते हैं।
  • लहसुन की कच्ची कलियां चबाने से भी मच्छर दूर रहते हैं।
  • पुदीने का तेल शरीर पर लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं।
इसे भी पढ़ेंः    अहोई अष्टमी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त - Ahoi Ashtami Puja
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More