सुबह का शानदार नाश्ता ‘पनीर भटूरे’ पंजाबी छोले या चना मसाला के साथ

9804
chole bhature
chole bhature

सुबह का शानदार नाश्ता ‘पनीर भटूरे’ पंजाबी छोले या चना मसाला के साथ – Chana Bhature with oil free chole 

चना भटूरा बनने की सामग्री :

बिना घी के चने बनाने की सामग्री : (without oil chana )

  • चना – 1 बड़ी कटोरी
  • तेज़ पत्ता – 2
  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- 1छोटी चम्मच
  • सूखे आंवले -5-6 दाने
  • अदरक -1 बड़ा टुकड़ा
  • हरी मिर्च -1 बारीक कटी
  • हींग -2 चुटकी
  • लहसुन -इच्छानुसार
  • [चने का मसाला बनाने के लिए :
  • साबुत काली मिर्च -10-12
  • बड़ी इलायची – 1/2
  • जीरा -1 चम्मच
  • साबुत धनिया -1 चम्मच
  • इन सब मसालों को तवे पर भून कर ठंडा कर बरीक पीस लें]

चना बनाने की विधि :
रात भर भीगे चने को नमक ,तेज़ पत्ते, हींग और सूखे आंवले के साथ उबाल ले।
चने उबल जाय और पूरी स्टीम निकलने दे ।
लहसुन (चाहे तो), अदरक ,हरी मिर्च टमाटर को बारीक पीस कर चनों में मिलाए अब ऊपर से चने का बनाया मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाले और पकने दे। इन चनों को खुले 10-12 तक माध्यम आंच पर उबाले। चने तैयार है।

भठूरे के लिए सामग्री :

  • मैदा -250 ग्राम
  • नमक -स्वादानुसार
  • काली मिर्च -1/2 चम्मच
  • घी- 1 चम्मच
  • दही -1कटोरी
  • चीनी -1 चममच
  • बेकिंग पाउडर -2 चुटकी
  • पानी- गूंथने के लिए
  • आयल- तलने के लिए
इसे भी पढ़ेंः    कुछ आसान नुस्खे स्वाद निखारे Some easy kitchen-tips

भठूरे के आटे के लिए :
मैदा में दही, नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर ,काली मिर्च, घी अच्छे से मिला कर पानी से गूंथे।
अब इसे 1 से 2 घंटे के लिए गीले कपड़े से ढक दें।
जब आटा खमीर हो जाय ,तो इसे घी का हाथ लगाकर बेलें।
अब हाथ से फैलाकर बड़ा करें और भठूरे का आकार दें।
अब इसे डीप ड्राई कर ले।
बिना घी के चने के साथ ।

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More