भरवां प्याज़ की सब्जी – Stuffed Onion Recipe

1546
भरवां प्याज़ की सब्जी - Stuffed Onion Recipe
भरवां प्याज़ की सब्जी - Stuffed Onion Recipe

भरवां प्याज़ की सब्जी

सामग्री :

  • छोटे प्याज़ -200  ग्राम
  • हरी मिर्च -4
  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च -1 चम्मच
  • सौंफ – 1 चम्मच दरदरा पिसा
  • हल्दी -1/2 चम्मच
  • अमचूर -1 चम्मच
  • पिसा धनिया -1 छोटी चम्मच
  • गर्म मसाला -1 /4 चम्मच
  • तेल -2 बड़ी चम्मच

विधि :

सबसे पहले प्याज़ों को पानी में डाल ले। इससे इन्हे छिलने में आसानी होगी।

अब इन छोटी प्याज़ों को छील ले और बीच में से 2 कट दे दे। हरी मिर्च को भी बीच से चीर  दे।

सभी सूखे मसालों को एक कटोरी में मिला ले।

एक एक प्याज़ को दबा कर बीच  में तैयार मसाला भर दे ,इसी तरह हरी मिर्च भी भर दे।

एक कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा डाले इसके बाद भरी मिर्च और प्याज़ डाले।

२ मिनट बाद हिलाये और ढक दे ,बीच में चेक करे । प्याज़ लाल होने पर आराम से हिलाकर पलट दे।

5 से 6 मिंनट में आपकी स्वादिष्ट सब्जी तैयार है ,परांठे के साथ सर्व करे।

 

इसे भी पढ़ेंः    वेज टोस्ट ग्रिल्ड - Grilled vegetable sandwich
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More