घुटने के दर्द को ठीक करने के अचूक घरेलू इलाज

816
घुटने के दर्द को ठीक करने के अचूक घरेलू इलाज
घुटने के दर्द को ठीक करने के अचूक घरेलू इलाज

घुटने के दर्द को ठीक करने के अचूक घरेलू इलाज

बबूल की फली का चूर्ण बनाकर एक चम्मच चूर्ण और एक चम्मच शहद मिला कर सुबह – शाम ले, इससे घिसे हुए घुटनो में चिकनाई आती है, हड्डियों को बहुत मजबूती मिलती है।

1 चम्मच मेथी पाउडर में 1 ग्राम कलौंजी मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पिएं। इसे आप रोज सुबह खाली पेट लेने से बहुत फायदा होता है, अगर आप चाहे तो आधा चम्मच भोजन के बाद भी ले सकते है।

लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है,  इनके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

एक गि‍लास पानी में एप्पल साइडर विनिगर मिलाकर पीने से जोडों के दर्द में फायदा मिलता है।

मेथी दाना, सौंठ और हल्दी बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को तवे पर अच्छे से भूनें फिर पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का नियमित सुबह-शाम भोजन के बाद गर्म पानी के साथ सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः    Coconut Barfi recipe - नारियल की बर्फी
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More