ब्रेकफास्ट – चीज़ गार्लिक ब्रेड टोस्ट रेसिपी तवे पर बनाएं – cheese garlic bread

2453
चीज गार्लिक ब्रेड - cheese garlic bread
चीज गार्लिक ब्रेड - cheese garlic bread

आवश्यक सामग्री

  • 3-4 ब्रेड पीस
  • 4 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 3 बड़ा चम्मच चीज
  • 1 कप दूध
  • आधा चम्मच ऑरिगेनो
  • आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 कटोरी सब्जियां (शिमला मिर्च, गोभी, प्याज बारीक कटी)
  • 1 बड़ा चम्मच आटा
  • आवश्यकतानुसार तेल

विधि

– सबसे पहले मध्यम आंच में एक कड़ाही रखें.
– फिर इसमें 2 मक्खन डालें और पिघलने के बाद आटा डालकर चलाते हुए सुनहरा भूनें.
– अब इसमें दूध डालें और हल्के हाथ से चलाते रहें ताकि आटे में गांठ न पड़ें.
– जैसे ही आटे में बुलबुले आने लगे तो इसमें कटी हुई सब्जिया डालें और मिक्सकर पकाएं.
– इसके बाद इसमें नमक और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें और 3 मिनट तक पकाएं.
– ब्रेड पर लगाने के लिए पेस्ट तैयार हो चुका है.
– अब ब्रेड के टुकड़ों पर चम्मच से मक्खन, लहसुन का पेस्ट, तैयार किया हुआ मिश्रण, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, ऑरिगेनो छिड़के और चीज कद्दूकस कर लें.
– इसी प्रक्रिया से सभी ब्रेड तैयार कर लें.
– इसके बाद धीमी आंच में तवे में तेल लगाएं और ब्रेड स्लाइस रखें. इसे 2 मिनट तक ढककर रखें.
– ढक्कन हटाएं और प्लेट में चीज गार्लिक ब्रेड निकालकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ेंः    चटपटे कटोरी छोले बनाने का ये नया तरीका (छोले भटूरे) - Katori chhole bhature in new look and style
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More