भरवां टिंडे बनाने की विधि – Bharwan Tinda Recipe

2383
भरवां टिंडे बनाने की विधि - Bharwan Tinda Recipe
भरवां टिंडे बनाने की विधि - Bharwan Tinda Recipe

भरवां टिंडे बनाने की विधि – Bharwan Tinda Recipe

सामग्री:

  • टिन्डे छोटे छोटे –तीन सौ ग्राम
  • प्याज़ -२ लम्बे कटे
  • तेल –दो चम्मच
  • हींग –एक चुटकी
  • अमचूर –आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च –आधा छोटा चम्मच
  • गर्म मसाला –आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर –एक चम्मच
  • सौंफ पाउडर –एक चम्मच
  • हरी मिर्च –दो (बारीक कटी हुई )
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया –एक चम्मच (बारीक कटी हुई )

विधि:

  • टिन्डो को छिल कर धो लें और टिन्डो को उपर से + के आकार में काट लें।
  • एक बॉउल में सारे मसालें निकाल कर मिक्स कर लें।
  • अब टिन्डो में बराबर बराबर मात्रा में मसालें मिला लें और एक प्लेट में रख दें।
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और टिन्डे एक एक कर डाल  दें और धीमी आंच पर पांच छह मिनट के लिए ढक  दे।
  • लम्बे कटे प्याज़ डालकर फिर ढक दे।
  • इन्हें उल्ट पलट कर फिर ढक दें जब टिन्डे पक जाये तो एक प्लेट में निकाल लें।
  • इन टिन्डो को चपाती ,परांठे या नान के साथ परोसे।
इसे भी पढ़ेंः    मिक्स दाल Mix Dal
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More