चेहरे पर मुहाँसे निकलना एक आम बात है जोकि सामान्यतः12 से 13 साल की उम्र के हार्मोनल असंतुलन की वजह से होते है इस समय पर यह समस्या होना घबराने की बात नहीं है।यह समस्या सभी को होती है पर जिनकी ऑयली स्किन होती है उन्हें यह समस्या ज़्यादा रहती है। इसके आलावा तनाव ,पेट ख़राब रहना ,कब्ज़ ,ज्यादा सोचना ,नींद कम लेना ,पानी कम पीना ,अधिक तेल व् मसालो का इस्तेमाल या कभी कभी किसी दवाई के सेवन से भी हो जाते है। इसकी शुरुआत छोटे –छोटे दानों से होती है। पर इनको हाथ से बार बार छूने से यह फ़ैल जाते है, इसलिए इन्हे छेड़ना नहीं चाहिए। इन को दूर करने के लिए करते है कुछ उपाय
चेहरे पर काले दाग धब्बे | चेहरे पर मुंहासे दूर करने के उपाय
Acne remedies in hindi
- जायफल को दूध में घिस कर लेप लगाए,कुछ देर के बाद चेहरा धो ले। चेहरे दमकने लगेगा।
- चेहरे पर तुलसी के पत्तों और नींबू का रस समान मात्रा में मिलकर लगाये। 10 से 12 मिनट बाद चेहरा धो ले। छाइयाँ काले धब्बे और मुहासे दूर होंगे,चेहरा सुंदर दिखेगा।
- नीबूं के रस को चार गुना ग्लिसरीन में मिला कर लगाने से चेहरा चमक कर सुंदर निकल आता है।
- जीरे को उबालकर उसके पानी से मुँह धोने से चेहरे पर निखार आ जाता है।
- सन्तरे के छिलके को सुखाकर पाउडर बनाकर गुलाबजल के साथ मिला कर लगाने से दाग धब्बे /मुहांसे दूर होते है।
- मुल्तानी मिटटी ,गुलाब जल और नीबूं की कुछ बूंदे डाल कर लगाये। 10 से 12 मिनट बाद चेहरा धो ले।
- मसूर की दाल का पाउडर बनाकर उसे दूध मे मिलकर सुबह शाम लगाने से चेहर के दाग धब्बे /मुहांसे दूर होते है। चेहरे के चमक दुगनी हो जाती है।
- रोज़ रात को सोने से पहले चेहरा गुलाबजल से साफ करे।
- ऐलोवेरा जेल चेहरे पर लगाए 10 मिनट बाद धो ले ,ये प्रयोग हफ्ते में 2-3 बार करे।
इसे भी पढ़ेंः Namaskar mudra yoga | प्रणाम मुद्रा (नमस्कार मुद्रा) के हैरान कर देने वाले लाभ व महत्व
इसके आलावा चेहरे पर मुंहासे दूर करने के लिए अपने भोजन पर ध्यान दे जैसे –
- सलाद अधिक मात्रा में खाये।
- मौसम में आने वाले फल अवश्य खाये।
- दही का सेवन करे।
- पानी पीने की मात्रा बढ़ा दे।
- चेहरे को बार बार ना छुए ,साथ ही चेहरा बार बार धोये।
- अधिक फ्राइड चीज़े और मीठा न खाये ,जंक फ़ूड कम से कम खाये।
- नमक अधिक न खाये जैसे सलाद,दही आदि में नमक का प्रयोग न करे।
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें।
Read More












































