इन पवित्र चीज़ो को घर मे अवशय रखे – Must have in home increase positive energy

4368
इन पवित्र चीज़ो को घर मे अवशय रखे - Must have in home increase positive energy

इन पवित्र चीज़ो को घर मे अवशय रखे – Must have in home increase positive energy

कुछ  ऐसी चीजें जो हमें घर में हमेशा रखनी चाहिए।  इन  सभी चीजों से सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है। ..
 1. शंख
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है. धार्मिक ग्रंथों में शंख को लक्ष्मी का भाई बताया गया है, क्योंकि लक्ष्मी की तरह शंख भी सागर से ही उत्पन्न हुआ है. शंख की गिनती समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में होती है.
2. तुलसी का पौधा 
घर में तुलसी के पौधे के स्थापना अवस्य करे ये घर के वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ नकारात्मक उर्जा के प्रवेश पे प्रतिबंध लगाती है और आप उत्तर के कोण में तुलसी का पौधा ही लगाएं।
3. चंदन
चंदन बहुत ही पवित्र माना गया है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक लगाया जाता है। इसके तिलक से मन को शांति मिलती है।
4. वीणा
बुद्धि और शिक्षा की देवी सरस्वती का प्रिय वाद्य यंत्र है वीणा। वीणा घर में रखेंगे तो सरस्वती की कृपा से सभी सदस्यों की बुद्धि का विकास होगा। मुश्किल परिस्थियों में भी धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।
5. गाये का घी
घर में घी हमेशा रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करते रहना चाहिए। घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में रोज शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए। पूजा में भी घी का महत्व है। इसी वजह से घी को अनिवार्य रूप से घर में रखने की सलाह दी जाती है। घी का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।
6. शहद
वास्तु की मान्यता है कि घर में शहद रखने से वास्तु के कई दोष शांत हो जाते हैं। साथ ही, पूजन में भी शहद जरूरी होता है। ये सभी देवी-देवताओं का अर्पित किया जाता है। जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में शहद हमेशा ही होना चाहिए।
7. पानी

घर में हमेशा ही साफ जल भरा रहना चाहिए। जब भी कोई मेहमान घर आए तो सबसे पहले उसे पीने के लिए शीतल जल अवश्य देना चाहिए। इससे कुंडली के कई दोष दूर होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः    आज से शुरू कर दें ये काम, नेचुरल तरीकों से तेजी से घट जाएगा वजन | कैसे करे मोटापा दूर How to lose weight
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More