सैंडविच रोल – Sandwitch Roll

1103
सैंडविच रोल - Sandwitch Roll
सैंडविच रोल - Sandwitch Roll

सैंडविच रोल – Sandwitch Roll

सामग्री :

  • ब्रेड स्लाइस -6
  • मियोनीज -3  बड़े चम्मच
  • पिज़्ज़ा सॉस -2  बड़े चम्मच
  • खीरा -1  कद्दुकस किया हुआ
  • स्वीटकॉर्न – आधी कटोरी(उबले )
  • शिमला मिर्च -1 बारीक कटी
  • पालक के पत्ते -7-8 बारीक कटी
  • चाट मसाला –  आधीचम्मच

विधि :

  • सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे अलग कर ले और इसे बेलन की सहायता से फ्लैट कर ले।
  • अब ब्रेड के किनारे पर हल्का सा पानी लगाकर इसे दुसरी और तीसरी ब्रेड से ज्वाइन कर ले।
  • इस तरह आपको एक लम्बी ब्रेड मिल जायगी।
  • इस ब्रेड पर आप मियोनीज स्प्रेड कर ले ,इस पर कद्दुकस किया खीरा फैलाये ,चाट मसाला डाले।
  • अब इस पर कॉर्न के दाने फैलाये ,बारीक कटी शिमला मिर्च और कटी पालक डाले फिर से चाट मसाला डाले ।अब आप इसे हलके हाथों से रोल कर दे।
  • रोल हो जाने पर इसे ट्रांसपैरेंट शीट  में लपेट कर सील करे और सैट होने के लिए कुछ देर(आधा घंटा )फ्रिज  में रख दे।
  • अब फ्रिज से बाहर निकल कर ट्रांसपैरेंट शीट हटाए और रिंग्स में काट ले।
  • इसी तरह एक रोल पिज़्ज़ा सॉस से भी बनाये।
  • बच्चे बड़े सभी को ये रोल बहुत पसंद आएगी।
इसे भी पढ़ेंः    घुटने के दर्द को ठीक करने के अचूक घरेलू इलाज
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More