मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets

2562
मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स - Kitchen tips and tricks making sweets
मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स - Kitchen tips and tricks making sweets

मिठाई बनाने के उपयोगी टिप्स – Kitchen tips and tricks making sweets

दिवाली के त्यौहार पर सब एक दूसरे को मिठाईया देते है। इस अवसर पर घर में अनेक पकवान और मिठाइयाँ  बनते है

यदि आपको घर पर मिठाई बनानी हो उस समय कुछ उपयोगी टिप्स अपनाएँ जिससे आपकी मिठाई अच्छी बनेंगी।

  • बर्फी जमाने के लिए थाली में घी की जगह तेल लगाने से बर्फी जल्दी निकलेगी।
  • नारियल की बर्फी बनाते समय  नारियल और दूध को मिक्सर में से निकालकर फिर बर्फी बनाएँ, अच्छी बनेगी।
  • बर्फी बनाना हो तो गैस पर से उतारने के बाद थोड़ी देर तक कड़ाही में अच्छी तरह चलाएँ, इससे बर्फी अच्छी बनती है।
  • दानेदार एवं खस्ता बर्फी बनाने के लिए बेसन में थोड़ी-सी भुनी हुई सूजी मिला दें। इससे बर्फी खस्ता होकर उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।
  • चावल या घीया की खीर बनाते समय शक्कर अंत में डालें वर्ना चावल या गाजर कच्चे रह जाएँगे, शक्कर डालने के बाद दूध को थोड़ी देर और उबालें।
  • किसी भी बर्फी पर, खासकर सफेद रंग की बर्फी पर, किसी नए टूथब्रश पर कोई भी खाने वाला हल्का रंग लगाकर ब्रश को हल्के हाथ से दबाएँ जिससे रंग बर्फी पर छिड़काव की तरह फैल जाएगा और बर्फी सुंदर दिखाई देगी।
  • मूंग दाल का हलवा बनाते समय पिसी दाल को भूनने पर वह कड़ाही में चिपकता है। इसीलिए भूनते समय थोड़ा-सा बेसन मिला दिया जाए, तो दाल कड़ाही से चिपकेगी भी नहीं और भूनना भी आसान होगा।
  • कस्टर्ड पुडिंग का स्वाद एवं सुगंध बढ़ाने के लिए कस्टर्ड बनाते समय उसमें चीनी आवश्यकता के अनुसार कुछ कम मात्रा में डालें और ठंडा होने पर शहद मिलाएं।
इसे भी पढ़ेंः    गर्मी और लू से बचने के आसान तरीक़े - Tips To Fight Summer and Loo
कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More