गर्मी और लू से बचने के आसान तरीक़े – Tips To Fight Summer and Loo

2382
गर्मी और लू से बचने के आसान तरीक़े - Tips To Fight Summer and Loo
गर्मी और लू से बचने के आसान तरीक़े - Tips To Fight Summer and Loo

गर्मी और लू से बचने के आसान तरीक़े  – Tips To Fight Summer and Loo

गर्मी में अक्सर शरीर में निर्जलीकरण (dehydration), लू लगना, चक्कर आना, घबराहट होना, नकसीर आना, उलटी-दस्त, sun-burn, घमोरिया जैसी कई दिक्कत हो जाती हैं।

ऐसे में गर्मी के मोसम में खुले शरीर, नंगे सर, नंगे पाँव धुप में चलना, तेज गर्मी में घर से खाली पेट या प्यासा बाहर जाना, कूलर या AC से निकल कर तुरंत धुप में जाना, बाहर धुप से आकर तुरंत ठंडा पानी पीना, सीधे कूलर या AC में बेठना, इसके अलावा तेज मिर्च-मसाले, बहुत गर्म खाना, अधिक चाय, शराब इत्यादि का सेवन ज्यादा करना आपको परेशानी में डाल सकता है।

इनसे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।

  • अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीजिये।
  • ऐसी चीजों का सेवन करे जिसमे जल की अधिक मात्रा हो
  • नींबू पानी या शिकंजी का अधिक से अधिक प्रयोग कीजिये।
  • दोपहर के समय छाछ नमक और पुदीने पत्ते का पाउडर डाल कर पीजिये।
  • दूध में ठंडा पानी और रूहअफजा डालकर पेय बनाकर पीजिये।
  • दोपहर में प्याज़ का सेवन करना चाहिये
  • चने या जौ का सत्तू का सेवन कीजिये।
  • गर्मी में ज्यादा भारी ,बासा भोजन नहीं करे,क्योंकि गर्मी में शरीर की जठराग्नि मंद रहती है ,इसलिए वह भारी खाना पूरी तरह पचा नहीं पाती
  • इनके अलावा लोकी ,ककड़ी ,खीरा, तोरे,पालक,पुदीना ,नीबू ,तरबूज आदि का सेवन अधिक करना चाहिये।
  • आम का पना, खस ,चन्दन गुलाब फालसा संतरा का सरबत ,ठंडाई सत्तू, दही की लस्सी,मट्ठा,गुलकंद का सेवन करना चाहिये।
  • (इन  कुछ सावधानियों को अपनाकर हम स्वयं को लू व् गर्मी से बचा  कर स्वस्थ रख सकते है। )
इसे भी पढ़ेंः    बर्फ के चमत्कारी लाभ - Amazing Health benefit of Ice

 

 

कृपया ध्यान दें उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। Read More