clove – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Mon, 29 Jun 2026 06:04:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.15 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png clove – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 लौंग के फायदे और नुकसान: उपयोग और सावधानियां (Laung ke Fayde) https://livehealthylife.in/long-khane-ke-fayde/ https://livehealthylife.in/long-khane-ke-fayde/#respond Wed, 22 Jan 2025 16:39:38 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3264 लौंग के फायदे और नुकसान: उपयोग और सावधानियां (Laung ke Fayde)

लौंग के स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ लोंग का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है क्योंकि किसी पूजा अनुष्ठान में लौंग का जोड़ा अर्पित किया जाता है, लौंग में होने वाला एक खास तरह का स्वाद इसमें होने वाले एक तत्व युजेनॉल की वजह से होता है, यही तत्व इसमें होने वाली एक खास तरह की गंध को पैदा करता है। आयुर्वेद व चीनी चिकित्सा में लौंग के सूखे फूल की कलि, पत्ती, तना से तेल निकाला जाता है, फिर इस तेल का प्रयोग दवाई के लिए होता है,  हालांकि लौंग हर मौसम में लाभदायक है पर सर्दी के मौसम में इसकी खास उपयोगिता है क्योंकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है और इस कारण इसे बहुत सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।

लौंग खाने के फायदे व नुकसान

  • लौंग (Cloves) पायरिया के उपचार में बहुत कारगर साबित होती है , एक गिलास गुनगुने पानी में 3-4 बूँद लौंग का तेल मिला ले, अब प्रतिदिन कुल्ला करने व गरारे करने से पायरिया की शिकायत दूर होती है।
  • लौंग को पानी के साथ पीसकर, शहद मिलाकर चाटने से खसरे के रोग में बहुत लाभ होता है।
  • लौंग को पानी में उबालेंं और उस पानी को हम उल्टियों में थोड़ा-थोड़ा पीयें तो लौंग की खुशबू से जी मचलाना व उलटी की परेशानी घबराहट दूर होती है, गर्भधारण के समय औरतों को सुबह उठते साथ ही अजीब लगता है, लौंग से ये परेशानी दूर होती है।
  • कफ या गला खराब, खांसी और बदबूदार सांसों के इलाज के लिए लौंग बहुत कारगर है। लौंग का नियमित इस्तेमाल इन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आप लौंग को अपने खाने में या फिर ऐसे ही सौंफ के साथ खा सकते हैं। भुनी हुई लौंग को खाने से कफ में लाभ मिलता है।
  • सामान्य तौर पर होने वाली सर्दी, ज़ुखाम , गले में इंफेक्शन, सास के परेशानी को लौंग से दुरुस्त किया जा सकता है। आप लौंग के तेल (Cloves oil) की दस बूंदों को शहद के साथ मिलाकर दिन में दो से तीन बार इस्तेमाल करके अपनी सर्दी को ठीक कर सकते हैं।
]]>
https://livehealthylife.in/long-khane-ke-fayde/feed/ 0
दांतों की देखभाल – Teeth Care https://livehealthylife.in/teeth-care/ https://livehealthylife.in/teeth-care/#comments Tue, 03 May 2016 03:53:26 +0000 http://livehealthylife.in/?p=718 दांतों की देखभाल – Teeth Care

  • सूखे तेजपत्ते के चूर्ण से सप्ताह में 3 बार अंगुली से मंजन करने से दांत के दाग और पीलापन दूर हो जाता है, दांतों में चमक आती है।
  • दांत में दर्द होने पर दांत के बीच में लौंग रखने पर कुछ ही मिनट में दर्द दूर हो जाता है।
  • पायरिया होने पर एक गिलास गुनगुने पानी में कुछ बूँद लौंग का तेल डालकर कुल्ले करने से आराम मिलेगा।
  • दांत में दर्द होने पर 3 लौंग को पानी में उबालें, इससे कुल्ले करने से दांत के दर्द में आराम मिलेगा।
  • दांत में दर्द, मसूड़ों में सूजन होने पर 4-5 अमरुद के पत्तों को २ गिलास पानी में उबाले, जब पानी आधा रह जाए इस गुनगुने पानी से कुल्ले करे। यह प्रयोग 4 से 5 दिन तक करे, दर्द और सूजन में आराम मिलेगा।
  • नीम का दातुन पुराने समय से न सिर्फ मुँह व दांतों के लिए उत्तम माना गया है, बल्कि पेट के सभी विकारों को दूर करता है ।
]]>
https://livehealthylife.in/teeth-care/feed/ 1