useful kitchen tips – Live healthy life https://livehealthylife.in Live Healthy Live Long Tue, 04 Jul 2017 05:11:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.11 https://livehealthylife.in/wp-content/uploads/2017/02/logo-150x150.png useful kitchen tips – Live healthy life https://livehealthylife.in 32 32 कुकिंग आसान बनाने के टिप्स Easy Cooking Tips https://livehealthylife.in/easy-cooking-tips/ https://livehealthylife.in/easy-cooking-tips/#respond Tue, 04 Jul 2017 05:11:21 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3572 कुकिंग को मजेदार और आसान बनाने के टिप्स:-

• डोसा बनाने से पहले यदि तवा नॉनस्टिक न हो, तो तवे पर थोड़ा सा नमक भुन कर गुलाबी कर ले, चिपकेगा नही।

•डोसा या किसी भी प्रकार के चीले का घोल तवे पर डालने से पहले तवे पर पानी के छींटे मारे। डोसा या चिला तवे पर नहीं चिपकेगा।

• पराठे बेलते वक्त, घी या तेल लगाने के बाद थोड़ा सा पलोथन सूखा आटा बुरक दे। पराठे अच्छे बनेंगे। पराठों के लेयर अलग-अलग खुल जायेंगे।

• मठरी बनाने के लिए मैदे या आटे को बफ़ा लीजिए। ख़स्ता बनेगी।

• यदि मलाई में एक चम्मच शक्कर डालकर फेंटा जाए तो मक्खन ज्यादा मात्रा में निकलता है।

• बर्तनों पर जमे मैल को साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा सिरका व नींबू का रस डालकर उबाल लें। मैल छूट जाएगा।

• मटर का हरा रंग बरकरार रखने के लिए पानी में एक चम्मच शक्कर डालकर उबाल लें। ग्रेवी में पानी सहित उपयोग करें।

• मेथी भाजी का कड़वापन कम करने के लिए, मेथी भाजी में थोड़ा सा नमक मिलाकर कुछ मिनट रख दे। फिर पानी से अच्छे से धो लीजिए।

• यदि आप केक में मेवों और फलों के टुकड़ों का इस्तेमाल कर रहे है, तो कुछ देर के लिए मेवों को एक बाउल में थोड़े से मैदे के साथ मिला कर रख दे। ऐसा करने से फल एवं मेवे केक के निचे जाकर नहीं बैठेंगे।

• प्लास्टिक के डब्बे और बोतलें साफ करने के लिए पानी में नींबू का रस मिलाए और डब्बे और बोतलों को कुछ घंटों के लिए उसमे डुबो कर रखें। बाद में साफ़ पानी से धो ले।

]]>
https://livehealthylife.in/easy-cooking-tips/feed/ 0
कुकिंग टिप्स -Cooking Tips https://livehealthylife.in/cooking-tips-2/ https://livehealthylife.in/cooking-tips-2/#respond Mon, 03 Jul 2017 07:20:49 +0000 http://livehealthylife.in/?p=3576  

कभी कभी खाने में कुछ कमी रह जाती है या कभी खाना बच जाता है. ऐसे में अगर कुछ आसान से टिप्‍स की मदद ली जाए तो खाना बनाने और किचन के काम को आसान बनाया जा सकता है.

कुकिंग  टिप्‍स:-

– दाल को जल्दी पकाने के लिए उसमें थोड़ा-सा घी, चुटकी भर हल्दी व हींग और जरा-सा नमक व चीनी डालिए, इससे दाल आसानी से पकेगी और उसकी खुशबू भी बरकरार रहेगी।

– पूरियां नरम व फूली हुई बनें इसके लिए आटा गूंथते समय पानी के बदले दूध का उपयोग करें।

– सब्जियां पकाने के दौरान जब तक सब्जी गले नहीं तब तक उसमें नमक न डालें। सब्जियों में जल्दी नमक डालने से उनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू कम हो जाती है।

– सामान्य मौसम में केलों को बाहर रखने से वे ज्यादा पक जाते हैं और जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में केलों को फ्रिज में रखिए। फ्रिज में रखने से छिलके काले हो जाते हैं, मगर अंदर केला सुरक्षित रहता है।

– टमाटरों को जल्दी पकाने के लिए उन्हें ब्राउन पेपर बैग में पैक कर किसी डार्क कॉर्नर में रखें। टमाटर जल्दी पक जाएंगे और उनका रंग भी बरकरार रहेगा।

– अगर मिक्स वेज कटलेट बना रहे हैं तो सब्जी उबालने के बाद जो पानी बचे उसे सूप में या फिर दाल में डालने से इनका स्वाद और बढ़ जाएगा।

– लौकी का हलवा बनाते समय अगर इसमें मलाई डाल के भूनने से हलवा और भी स्वादिष्ट बनेगा।

– दही बड़े बनाते समय पिसी हुई दाल में थोड़ा सा दही मिला के फेंटे तो दही बड़े अधिक स्वादिष्ट और मुलायम बनेंगे।

– दही जमाते समय दूध में थोड़ा सा नारियल का टुकड़ा डाल देने से दही 2-3 दिनों तक ताजा रहेगा।

– मूंगदाल के चीले बनाते समय दाल में 2 बड़े चम्मच चावल का आटा मिला दें इससे चीले कुरकुरे बनेंगे।

– दूध या खीर जल जाए तो उसमें 2-3 पान के पत्ते डाल के गर्म करने से जलने की खुशबू चली जाएगी।

– बचे हुए ढोकले या इडली को छोटे टुकड़ों में काट कर बेसन के घोल में डुबा कर पकोड़े बना लें।

– हरी मटर को अधिक समय तक ताजा रखने के लिए प्लास्टिक की थैली में डालकर फ्रिजर में रखे।

]]>
https://livehealthylife.in/cooking-tips-2/feed/ 0